Abhishek Sharma ने लगा दी चौके-छक्कों की झड़ी, 37 गेंदों में शतक जड़ रचा इतिहास, झूम उठे फैंस
IND vs ENG Abhishek Sharma: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 37 गेंदों में अर्धशतक जड़कर कमाल कर दिया है। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शतक बनाकर टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इस तरह का प्रदर्शन बताता है कि वह इस समय किस फॉर्म से गुजर रहे हैं।
पावरप्ले में भारत का धमाकेदार स्कोर (IND vs ENG Abhishek Sharma)
भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर 95/1 है। इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में चौके-छक्कों की झड़ी देखने को मिली। यह इस समय तक का सबसे अच्छा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले दुबई 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ दो विकेट खोकर 82 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
भारत के रोहित शर्मा के नाम 35 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए टी-20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर 35 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।
तिलक वर्मा ने बनाए 24 रन
तिलक वर्मा के आउट होने से भारत को एक बड़ा झटका लगा। ब्रायडन कार्स का शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर अहम पारी खेली, लेकिन अंततः वह आउट हो गए। हालांकि, उनका और अभिषेक शर्मा का बीच में 115 रन की साझेदारी ने भारत की स्थिति को मजबूत किया।
गेंदों के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
युवराज सिंह - 12 गेंदों में अर्धशतक, इंग्लैंड के खिलाफ, डरबन (2007)
अभिषेक शर्मा - 17 गेंदों में अर्धशतक, इंग्लैंड के खिलाफ, वानखेड़े (2025)
केएल राहुल - 18 गेंदों में अर्धशतक, स्कॉटलैंड के खिलाफ, दुबई (2021)
सूर्यकुमार यादव - 18 गेंदों में अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, गुवाहाटी (2022)
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications