Sanju Samson के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी कर सके हैं ऐसा
Sanju Samson Creates History: पांचवें टी-20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को पहला झटका 21 रन के कुल स्कोर पर लगा। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। संजू सैमसन 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई शॉट्स लगाए, लेकिन वुड की शार्ट पिच गेंद पर वह खींचने के प्रयास में कैच दे बैठे।
संजू सैमसन ने रचा इतिहास (Sanju Samson Creates History)
संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया। संजू सैमसन से पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टी-20 फॉर्मेट में इंनिंग की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है। संजू सैमसन ऐसा करने वाले अब तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, संजू सैमसन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 16 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने अर्शदीप की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड में मार्क वुड की वापसी भी अहम है, क्योंकि उनका तेज़ गेंदबाजी आक्रमण काफी खतरनाक रही है। संजू सैमसन का विकेट मार्क वुड ने अपने नाम किया।
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications