IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? जानिए कौन हैं टॉप 5 खिलाड़ी

IND vs ENG: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के चौथे चक्र में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है। टीम इंडिया इसमें जीत दर्ज कर अभियान की शुरुआत करना चाहेगी लेकिन काम आसान नहीं होगा। टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी।

भारतीय टीम से विराट कोहली और रोहित शर्मा अब रिटायर हो गए हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि युवा बल्लेबाज किस तरह बैटिंग करेंगे। रनों की बात करने पर दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच प्लेयर्स भी जान लेते हैं। टॉप 5 स्कोरर्स में ज्यादा भारतीय हैं।

पांचवां स्थान: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पांचवें स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने अंग्रेजों के खिलाफ 28 मैचों में 1991 रन बनाए थे। इस दौरान 5 शतक और 9 अर्धशतक आए। 235 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।

चौथा स्थान: पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टेयर कुक का नाम चौथे नम्बर पर आता है। कुक ने भारत के खिलाफ कुल 30 मैचों में 2431 रन बनाए थे। उन्होंने डेब्यू मैच और अंतिम मैच, दोनों टीम इंडिया के खिलाफ खेले और शतक जड़े। भारत के खिलाफ उन्होंने 9 फिफ्टी और 7 शतक जड़े। 294 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

तीसरा स्थान: भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का नाम भी यहाँ मौजूद है। गावस्कर ने इंग्लिश टीम के विरुद्ध 38 मुकाबले खेलकर 2483 रन बनाए थे। उन्होंने 16 फिफ्टी और 4 शतक जमाए। गावस्कर के बल्ले से दोहरा शतक भी आया था, 221 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

ind vs eng

दूसरा स्थान: यहाँ महान सचिन तेंदुलकर काबिज हैं। तेंदुलकर इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। 32 मुकाबले खेलकर उन्होंने 2535 रन बनाए। तेंदुलकर ने 7 शतक और 13 अर्धशतक जमाए। वह दोहरा शतक जड़ने में सफल नहीं हो पाए। तेंदुलकर का बेस्ट स्कोर 193 रन है।

नंबर एक: इस स्थान पर इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट का नाम है, जो पिछले पांच सालों से धांसू बैटिंग कर रहे हैं। रूट ने 30 मैच खेलकर 2846 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 11 फिफ्टी जमाई है। इस सीरीज में आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। रूट का बेस्ट स्कोर 218 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+