IND vs ENG 4th Test: टेस्ट टीम से बाहर हुआ अचानक ये खिलाड़ी, DHONI के चेले की टीम इंडिया में एंट्री!

IND vs ENG 4th CSK Players: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारत को झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

अर्शदीप सिंह हुए सीरीज से बाहर (IND vs ENG 4th CSK Players)

अर्शदीप को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेट सेशन में बल्लेबाज साई सुदर्शन का शॉट रोकते हुए अर्शदीप की उंगलियों में गहरा कट लग गया। उन्हें टांके लगे हैं और अब उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कम से कम 10 दिन का समय लगेगा। ऐसे में उन्हें बीच सीरीज से ही अचानक बाहर होना पड़ा है। हालांकि, अर्शदीप सिंह को शुरुआती तीन टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था।

IND vs ENG 1

अंशुल काम्बोज की हुई टीम में एंट्री

बीसीसीआई ने इस स्थिति को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज को टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया है। अंशुल ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए 8 मैचों में खेलते हुए 8 विकेट झटके थे। उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से सभी को प्रभावित किया था। धोनी की कप्तानी में अंशुल काम्बोज का प्रदर्शन शानदार रहा था।

ऐसा रहा है फर्स्ट क्लास करियर

हरियाणा से आने वाले अंशुल ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं। वो हाल ही में इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो तीन दिवसीय मुकाबलों में 5 विकेट लिए थे। दूसरी ओर तेज गेंदबाज आकाश दीप की उपलब्धता पर भी सस्पेंस बना हुआ है। तीसरे टेस्ट के दौरान उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी और मैनचेस्टर रवाना होने से पहले वो नेट्स में गेंदबाजी नहीं कर पाए।

इससे टीम की पेस अटैक को लेकर चिंता बढ़ गई है। धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए खेलने वाले अंशुल के पास अब खुद को टेस्ट क्रिकेट में साबित करने का सुनहरा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+