LIVE मैच में तकरार! जडेजा ने खोया आपा, इंग्लिश बॉलर से सरेआम हुई लड़ाई, देखें वीडियो

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पांचवां दिन काफी रोमांचक साबित हो रहा है। इंग्लैंड की टीम जीत के काफी करीब दिखाई दे रही है। लेकिन रविंद्र जडेजा इंग्लैंड की जीत के बीच दीवार बनकर खड़े हुए हैं। मैच का पहला दूसरा सेशन खबर लिखे जाने तक ड्रामा, टेंशन और तकरार से भरा रहा। वहीं मैदान पर खिलाड़ियों के बीच भी नोक-झोंक देखने को मिली।

जडेजा से भिड़ गया गेंदबाज (IND vs ENG 3rd Test)

मैच के दौरान एक बड़ा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स के बीच रन दौड़ते समय टक्कर हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को घूरते हुए तीखे शब्दों का आदान-प्रदान किया। जडेजा तो कार्स की हरकत से इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने सीधे जाकर भिड़ंत कर दी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs ENG 1

लाइव मैच में हुई लड़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्स ने जानबूझकर जडेजा को गले को पकड़ने की कोशिश की थी। स्थिति तब शांत हुई जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराया। इससे पहले मैच की शुरुआत में टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई थी। पहले ही घंटे में ऋषभ पंत, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने पंत को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया, जो पहले से ही अपनी चोटिल उंगली की वजह से संघर्ष कर रहे थे। पंत सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए और उनकी जगह लेने आए सुंदर खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद राहुल भी आउट हो गए, जिन्हें बेन स्टोक्स ने डीआरएस के ज़रिए एलबीडब्ल्यू आउट कराया। लंच तक भारत ने आठ विकेट खो दिए थे और स्कोर सिर्फ 112 रन था। टीम को जीत के लिए अभी भी 81 रन चाहिए थे और सिर्फ दो विकेट शेष थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+