IND vs ENG 3rd ODI: केएल राहुल की फॉर्म ने बढ़ाई टीम की परेशानी! क्या ऋषभ पंत को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है। शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। लेकिन वह बल्ले से अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे। केएल राहुल के प्रदर्शन को देखते हुए तीसरे वनडे मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।
केएल राहुल की जगह पंत को मिल सकता है मौका (IND vs ENG 3rd ODI)
केएल राहुल को पहले दो वनडे मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। राहुल को नंबर 5 के लिए वनडे फॉर्मेट में मौजूदा समय में भारत का बेस्ट बल्लेबाज माना जा रहा है। लेकिन केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम में अपनी प्लेइंग इलेवन को सुनिश्चित कर लेना चाहेगी। ऐसे में तीसरे वनडे में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

रोहित शर्मा ने खेली शतकीय पारी
रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म वापस पा ली है। रोहित शर्मा तीसरे मैच में भी अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा के पास तीसरे मैच में कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाने का भी मौका होगा। इससे पहले दूसरे मैच में भी रोहित शर्मा ने बल्ले से कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। ऐसे में एक बार फिर फैंस की नजरें रोहित शर्मा पर होगी।
आखिर वनडे में किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
अगर ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है तो भारत को टॉप आर्डर में ही एक बाएं हाथ का बल्लेबाज मिल जाएगा। मौजूदा समय में अक्षर पटेल के रूप में भारत के पास एक धाकड़ ऑलराउंडर मौजूद है जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का ये आखिरी वनडे मैच होगा, ऐसे में ये भी देखना जरूर होगा कि टीम किन खिलाड़ियों को अंतिम वनडे में परखना चाहती है।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications