IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 से कर देना चाहिए बाहर
IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया का विजयी रथ रोक दिया। इससे भारतीय टीम को अब अगले दो में से एक मैच में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। इंग्लैंड ने जीत दर्ज करते हुए खुद को सीरीज में बरकरार रखा है। हारने से इंग्लिश टीम सीरीज गंवा सकती थी।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस बार भी फ्लॉप रही। इसके अलावा कुछ गेंदबाजों का नाम भी खराब प्रदर्शन करने वालों की लिस्ट में शामिल है। भारतीय टीम मैनेजमेंट को अब इस मामले में सोचना पड़ेगा कि अगले मुकाबले में क्या किया जाना चाहिए।

टीम इंडिया में बदलाव करना होगा और कुछ प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्लेइंग इलेवन को मजबूत बनाना होगा। तीन मैचों में फ्लॉप रहे कुछ प्लेयर्स को अब टीम से बाहर करना होगा। उनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।
रवि बिश्नोई: पहला नाम इस लिस्ट में रवि बिश्नोई का ही है, वह बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और उनकी गेंदबाजी का सिक्का नहीं चल पाया है। बिश्नोई ने महज एक विकेट अपने नाम किया है। ऐसे में उनको बाहर करना का यह सही समय नज़र आ रहा है। उनको रिप्लेस कर देना चाहिए।
संजू सैमसन: भारतीय टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका में धमाल मचाने वाले सैमसन इस बार फ्लॉप ही रहे हैं। उनका बल्ला बिलकुल नहीं चल पाया है। इंग्लिश टीम पूरी तरह से रणनीति के तहत उनको आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखाने में सफल हो रही है। सैमसन को भी अब रिप्लेस करने का सही समय आ गया है।
ध्रुव जुरेल: इस खिलाड़ी को बतौर फिनिशर टीम में शामिल किया गया लेकिन बल्ला नहीं चल पाया। राजकोट में भी यही देखने को मिला। जुरेल के लिए अभी प्लेइंग इलेवन में आने का सही समय नजर नहीं आ रहा है। उनको टीम से बाहर करते हुए शिवम दुबे को लाया जा सकता है। इससे गेंदबाजी में भी एक विकल्प बढ़ जाएगा और बैटिंग में भी वह धांसू हैं।












Click it and Unblock the Notifications