जायसवाल जायसवाल का जलवा, पहले सेशन की टी20 स्टाइल वाली बैटिंग, गिल ने भी जमा दिया अर्धशतक

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट मैच में टॉस हारकर बैटिंग करते हुए पहले सेशन में भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे। नई गेंद के साथ अंग्रेजों ने दो विकेट झटकने में सफलता पाई लेकिन यशस्वी जायसवाल ने अपना रंग जमा दिया और धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए गेंदबाजों को धो दिया।

केएल राहुल जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए, इससे जायसवाल और करुण नायर के ऊपर दबाव था। राहुल महज 2 रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बन गए थे। यहां से यशस्वी जायसवाल और करुण नायर ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

ind vs eng

नायर और जायसवाल लंच तक गेम लेकर चले गए थे लेकिन एक ओवर पहले नायर 31 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि जायसवाल ने अपना टी20 वाला अंदाज दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने 59 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का धमाका

लीड्स टेस्ट में शतक जड़कर अपनी धाकड़ फॉर्म दर्शाने वाले यशस्वी जायसवाल ने एजबेस्टन में भी तबाही मचाकर रखी और पहले सेशन तक 62 रन बनाकर क्रीज पर थे, उन्होंने पहले सेशन में 11 चौके उड़ाए। उनके साथ शुभमन गिल भी 1 रन के स्कोर पर थे। भारतीय टीम ने इस मैच में कई बदलाव किये हैं।

लंच के बाद भी जायसवाल के बल्ले से कुछ रन आए लेकिन वह 87 रन बना चलते बने। यहाँ से शुभमन गिल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। गिल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दोनों ने भारत का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचा दिया।

IND vs ENG: बुमराह के बाहर होने की कहानी

टॉस के समय भारतीय टीम में हुए बदलावों के बारे में पता चला, शुभमन गिल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। हमें लगता है कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में वह मदद का फायदा अच्छी तरह उठा पाएंगे।

IND vs ENG: सिराज हैं मुख्य गेंदबाज

भारतीय टीम के फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज इस मैच में अब मोहम्मद सिराज हैं। हालांकि पिछले मैच में उनकी जमकर धुनाई हुई थी। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा भी हैं, उनको भी जमकर रन पड़े थे। इन सबके बीच आकाश दीप के ऊपर नजरें रहेंगी। वह घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुके हैं। इंग्लैंड में उनकी गेंदबाजी कैसी रहेगी, यह देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+