IND vs ENG: लाइव मैच में अंपायर से भिड़े अश्विन, आखिर किस वजह से हुई बहस
IND vs ENG, R Ashwin: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 396 रन बना लिए हैं। भारत ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 336 रन बना लिए थे। भारत की कोशिश दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ इस स्कोर को और बड़ा बनाने की थी। लेकिन टीम 396 पर ऑल आउट हो गई। पहले दिन के खेल खत्म होने के साथ ही आर अश्विन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरे दिन अश्विन 20 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर कैच आउट हो गए।
अंपायर से भिड़ गए अश्विन
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल खत्म होने के बाद अंपायर से अपनी नाराजगी जाहिर की। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मैदानी अंपायर मरे इरास्मस के साथ अश्विन को बहस करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर अश्विन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वजह से अंपायर से हुई बहस
दरअसल, पहले दिन के आखिरी ओवर में यशस्वी जायसवाल के साथ आर अश्विन मैदान पर लंबे समय तक बातचीत करते रहे। इसके बाद जिंबॉब्वे के अनुभवभी अंपायर ने ऐसा करने के लिए अश्विन को टोक दिया। अंपायर के इस व्यवहार से अश्विन खुश नजर नहीं आए। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद अंपायर से इस पर बहस की। क्योंकि दिन का खेल खत्म होने में अभी काफी समय बचा हुआ था।
जायसवाल ने की कमाल की बल्लेबाजी
दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बातचीत किस बारे में थी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ने का काम किया। यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम 396 रन बनाने में कामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications