IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड के खिलाफ आज किन भारतीय प्लेयर्स को बैठना होगा बाहर? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कल ही कर दी थी लेकिन टीम इंडिया की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर जानकारी टॉस के समय ही देखने को मिलेगी। सूर्यकुमार यादव एक मजबूत इलेवन उतारेंगे।
शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस मैच में किन प्लेयर्स को अंतिम ग्यारह से बाहर रहना पड़ेगा, यह भी काफी दिलचस्प है। भारतीय टीम में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह की जगह पक्की नज़र आ रही है। दोनों प्लेयर्स तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे।

ओपनर के तौर पर खेलने के लिए टीम इंडिया के पास अभिषेक शर्मा हैं। उनके साथ बतौर ओपनर संजू सैमसन ही खेलने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के लिए इन दोनों ने ही ओपन किया था। वहां सैमसन का बल्ला जमकर चला था और दो शतक आए थे।
अभिषेक शर्मा उस हिसाब से अपने खेल का जादू नहीं दिखा पाए थे। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दोनों ही तूफानी गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह को ही टीम में होना चाहिए। रिंकू ने कुछ मौकों पर ऐसा कर दिखाया है।
जहाँ तक ऑल राउंडर्स की बात है, तो यहाँ तीन प्लेयर्स प्रमुख हैं। उपकप्तान अक्षर पटेल का खेलना तय नज़र आ रहा है। उनके अलावा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए धमाल मचाने वाले नितीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है। एक और नाम यहाँ हार्दिक पांड्या का है, उनका खेलना पहले से ही तय है। इस तरह तीन ऑल राउंडर इस टीम में शामिल किये जा सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications