IND vs ENG: आज के मैच का टॉस कब होगा? कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड ODI मुकाबला?

IND vs ENG ODI Toss Time: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। एजबेस्टन में होने वाले इस मैच में दिग्गजों के बीच टक्कर होगी। भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की सीनियर तिकड़ी वापस लौट आई है।

भारतीय टीम का लक्ष्य सभी प्लेयर्स में आत्मविश्वास भरकर रखना है। प्लेयर्स को यह भरोसा दिलाना होगा कि टी20 सीरीज हार गए लेकिन हम वर्ल्ड की बेस्ट सफेद गेंद क्रिकेट टीम हैं। तभी मैदान पर प्रदर्शन में निखार देखने को मिल सकता है।

IND vs ENG

इस बार शुभमन गिल कप्तान हैं, जो अलग तरीके से टीम को लीड करते हैं। कोहली और रोहित से वह बराबर सलाह भी लेते हैं। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने की पूरी आजादी दे दी है। इंग्लैंड ने पहले ही अपने पत्ते खोलकर टीम इंडिया को रणनीति तैयार करने का मौका दिया है। देखना होगा कि शुभमन एंड कंपनी इस मौके को कितना भुना पाते हैं।

आज के मैच का टॉस कब होगा?

टॉस के समय की बात करें, तो टी20 मैचों की तुलना में यहां बदलाव देखने को मिला है। भारतीय समय के मुताबिक़ इस मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे किया जाएगा। पहली गेंद डालने का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट है। इंग्लैंड का स्थानीय समय 11 बजे है। दोनों टीमों के फैंस को मैच देखने का पूरा मौका मिले, इस वजह से ऐसी टाइमिंग रखी गई है।

IND vs ENG: कहां देखें लाइव मैच?

भारत में इस मैच को देखने के लिए फैंस को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण वहां आएगा। इसके अलावा ओटीटी पर ऑनलाइन मैच देखने के लिए जियो-हॉटस्टार है। वहां इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है लेकिन उसके लिए यूजर के पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। कई रिचार्ज प्लान में सब्सक्रिप्शन फ्री भी मिल जाता है।

इंग्लैंड की अंतिम एकादश

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+