40 महीनों का इंतजार खत्म, 2023 से पहले किंग ने दिखाया ट्रेलर, ऐसा रहा ODI में कोहली का 44वां शतक

विराट कोहली ने टी20 के बाद वनडे क्रिकेट में भी 40 महीने बाद शतक का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने ईशान किशन के दोहरे शतक के बाद 44वां वनडे शतक लगाया जिसके बाद फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

Virat Kohli

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी भारतीय टीम जब तीसरे मैच में खेलने उतरी तो उनके इरादे बिल्कुल साफ नजर। भारत ने बांग्लादेश के ऊपर हावी होने का फैसला किया और टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (3) का विकेट जल्दी खोने के बावजूद विराट कोहली और ईशान किशन की जबरदस्त पारियों के दम पर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेली जिसमें 24 चौके में 10 छक्के लगे तो वही विराट कोहली ने 40 महीने का वनडे शतकों का सूखा समाप्त करते हुए 91 गेंदों पर 113 रन बनाए।

71 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया

71 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया

कोहली ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी भी की जिसमें उनको बैटिंग करने का मौका कम ही मिला लेकिन बाद में कोहली अपने रंग में आ गए थे। हालांकि वह शतक को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके क्योंकि उनको शाकिब अल हसन ने मेहंदी हसन मीराज के हाथों कैच आउट करा दिया। यह कोहली के कैरियर का बहुत ही खास शतक भी है क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग के 71 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है और अब उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक है।

प्रतिक्रियाओं के ढेर लग गए हैं

प्रतिक्रियाओं के ढेर लग गए हैं

विराट ने अपने शतकों का सूखा इसी साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में सेंचुरी लगाकर समाप्त किया था। अब केवल टेस्ट फॉरमैट ही बचता है जहां पर उनको लंबे समय से चल रहा शतकों का सूखा खत्म करना है। यह कोहली के करियर की 44वीं वनडे सेंचुरी थी और इसके बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं के ढेर लग गए हैं। जॉन्स कहते हैं कि यह 2023 की झलक है जो किंग ने दे दी है। इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी मनी हाईएस्ट के किरदार को दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहा है कि विराट कोहली अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मैचों में सेंचुरी बनाई है और मनी हाईएस्ट में भी दिखाई दिए हैं।

अब सब कुछ पहले के जैसा लगने लगा है

अब सब कुछ पहले के जैसा लगने लगा है

एक यूजर कहते हैं कि कोहली ने 71 वां शतक में छक्के से पूरा किया और 72 वां शतक भी छक्के से ही पूरा किया। सागर नाम के यूजर कहते हैं कि ऐसा बहुत ही कम होता है जब कोहली की सेंचुरी किसी और खिलाड़ी के द्वारा ढक दी जाए और इस बार ईशान किशन ने ऐसा किया। विराट कोहली ने अपना पिछला वनडे शतक 2019 अगस्त में लगाया था।

नवीन नाम के यूजर कहते हैं कि अब सब कुछ पहले के जैसा लगने लगा है जिसके हम आदि थे। सेंचुरी लगाने के पुराने चमकदार दिनों की वापसी हो गई है। एक यूजर कहते हैं, विराट कोहली के बेस्ट फॉर्मेट में ही उन पर शक किया गया और उन्होंने सबको जवाब दे दिया है। विराट कोहली यहां पर वनडे इंटरनेशनल में राज करने के लिए है। उन्होंने एक बार फिर से साबित किया है कि वह चूके नहीं है।

3 साल 3 महीने और 26 दिन का इंतजार खत्म

3 साल 3 महीने और 26 दिन का इंतजार खत्म

फरीद खान कहते हैं कि विराट कोहली की पारी जबरदस्त रही और उनको इस फॉर्मेट में वापस आते देखना और शतक मारते देखना बहुत ही सुखद है। उम्मीद है कि इस फॉर्मेट में यह उनकी कई आने वाली सेंचुरी में से एक है। अक्षत कहते हैं, कि विराट कोहली हर फॉर्मेट में बहुत तेज रहे हैं और आज उन्होंने केवल 256 पारियों में 44वीं वनडे सेंचुरी ठोक दी है। एक अन्य यूजर कहते हैं, कि 3 साल 3 महीने और 26 दिन का इंतजार खत्म हुआ है। विराट कोहली ने वनडे में शतक जड़ा है।

लिस्ट में मौजूद बाकी बल्लेबाजों से बहुत तेज है शतक करने का सिलसिला

लिस्ट में मौजूद बाकी बल्लेबाजों से बहुत तेज है शतक करने का सिलसिला

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7.44 पारी प्रति शतक के आंकड़े से सेंचुरी मारी है जबकि सचिन ने 7.82 पारी प्रति सेंचुरी के औसत से यह काम किया है और रिकी पोंटिंग ने तो 9.41 पारियां हर बार सेंचुरी मारने के लिए ली हैं। यह बताता है कि विराट कोहली के आंकड़े पिछले दो-तीन साल की खराब फॉर्म के बावजूद आज भी महान बल्लेबाजों से आगे हैं। खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने 44 वनडे सेंचुरी पूरी करने के लिए 400 से ज्यादा पारियां खेली थी। वहीं एक्टिव क्रिकेटर में विराट कोहली के बाद जो रूट का नंबर आता है जो 44 शतक बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। फैंस को अब विराट कोहली द्वारा टेस्ट सेंचुरी का इंतजार है और भारतीय टीम 14 दिसंबर से बांग्लादेश में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इसका आगाज भी कर रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+