'पूरी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह एक तरफ', बॉबी देओल के सामने संजना गणेशन ने लुटाया प्यार
IND vs BAN, Sanjana Ganesan: एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और राघव जुयाल दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने दोनों से खास बातचीत की। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
संजना गणेशन ने लुटाया प्यार (IND vs BAN, Sanjana Ganesan)
राघव जुयाल ने बातचीत में बताया कि वह पहली बार स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देख रहे हैं। इसका अनुभव बिल्कुल अलग है। वहीं, बॉबी देओल ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने मजाकिया लहजे में संजना से कहा कि वह सबके सामने कहें कि पूरी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह एक तरफ। इस पर संजना गणेशन मुस्कुराईं और उन्होंने बुमराह पर प्यार लुटाया।

भारतीय पारी का हाल
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 169 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। भारतीय पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 37 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 29 रन बनाए।
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने की वापसी
हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा गया। मध्यक्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हार्दिक पांड्या ने जरूर 29 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। रिशाद हुसैन ने अपनी फिरकी से दो विकेट लिए। उनके अलावा तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक सफलता मिली। उनके अनुशासित गेंदबाजी प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।












Click it and Unblock the Notifications