IND vs BAN: जादुई तोते की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया भारत-बांग्लादेश मैच में आज कौन जीतेगा, वीडियो वायरल
IND vs BAN: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पॉल ऑक्टोपस की भविष्यवाणी सभी ने देखी थी। इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। भारत और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी मैच से पहले भी भविष्य बताने वाला एक जानवर आया है।
इन्स्टाग्राम पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तोता दोनों टीमों के बीच मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम की चिट उठा लेता है। इसके ऊपर जीतने वाली टीम का झण्डा लगा होता है। प्रिडिक्शन स्टार नमक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

इसमें वह व्यक्ति पिंजरे में कैद तोते को बुलाता है और ढेर सारी चिट में से एक उठाने का निर्देश देता है। तोता उनमें से एक चिट उठाकर देता है और कैमरे पर वह व्यक्ति उस टीम के बारे में बता देता है। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को लेकर भी भविष्यवाणी की गई है।
तोते ने भारतीय टीम का झण्डा लगी चिट उठाकर अपने मालिक को दे दी और कैमरे पर भविष्यवाणी की गई कि आज के मुकाबले में भारतीय टीम की जीत होने वाली है। इसका वीडियो भी इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। इसके बाद कई लोग बोल रहे हैं कि भाई तुमको सट्टेबाजी में हाथ आजमाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications