IND vs BAN: कब और कहाँ होगा भारत-बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला?
IND vs BAN Champions Trophy: इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह पटखनी देने वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला अब चैम्पियंस ट्रॉफी में ही होना है। इस अहम टूर्नामेंट के हिसाब से तैयारी भारत की अच्छी रही है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए सभी तीनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप कर दिया।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पहला ही मैच बांग्लादेश जैसी टीम के साथ होना है। भारत को हरा पाना बांग्लादेश के लिए आसान काम तो नहीं है लेकिन क्रिकेट में नामुमकिन भी कुछ नहीं होता है। रोहित एंड कम्पनी को लीग चरण से ही अपना जलवा दिखाना होगा।

भारत-बांग्लादेश मैच कब होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। टीम इंडिया का यह मैच टूर्नामेंट शुरू होने के अगले ही दिन खेला जाना है। 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इवेंट की शुरुआत 19 फरवरी को हो जाएगी।
भारत-बांग्लादेश मैच कहाँ होगा
चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना कर दिया था। इस वजह से वेन्यू दुबई रखा गया।
भारत-बांग्लादेश हेड टू हेड
भारत और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 41 बार आमना-सामना हुआ है। बांग्लादेश की टीम आंकड़ों के हिसाब से काफी पीछे रह जाती है। टीम इंडिया बहुत आगे है। भारतीय टीम ने इन मैचों में 32 बार जीत दर्ज की है, दूसरी तरफ बांग्लादेश को 8 बार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है।
भारत-बांग्लादेश में कौन भारी
चैम्पियंस ट्रॉफी के इस मैच की बात की जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा ही भारी माना जा जा सकता है। भारतीय टीम के पास धांसू बैटिंग लाइनअप और बेहतरीन गेंदबाजी यूनिट है। बांग्लादेश की टीम इस मामले में थोड़ी पिछड़ जाती है। भारतीय टीम के जीतने की संभावना ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications