IND vs BAN: इशान किशन ने वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

इशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जमा दिया, उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह कीर्तिमान हासिल कर लिया।

Ishan Kishan

IND vs BAN 3rd ODI, Ishan Kishan double hundred: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में इशान किशन की तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। उन्होंने वनडे इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज दोहरा शतक जमा दिया। बांग्लादेश के गेंदबाज इशान किशन की बैटिंग के सामने असहाय दिखे। हर गेंदबाज को इशान किशन ने जमकर धोया और इतिहास का सबसे तेज वनडे दोहरा शतक पूरा कर दिया। उन्होंने महज 126 गेंदों में दोहरा शतक जमाते हुए पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड में सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए। (Photo: Krunal Pandya Twitter)

इशान किशन ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। इशान किशन ने गेल के रिकॉर्ड से काफी कम गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 23 चौके और 9 बेहतरीन छक्के जमाए, वह 131 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हो गए।

अपनी पारी के दौरान इशान किशन ने 49 गेंदों में ही फिफ्टी जमा दी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार रन बनाते हुए 85 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। वहां से उन्होंने गियर बदलते हुए और भी तेजी से बैटिंग करते हुए दोहरा शतक जमा दिया। इस तरह उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

शिखर धवन के आउट होने के बाद इशान किशन और विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों कि धज्जियां उड़ा दी। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की रिकॉर्ड भागीदारी की। इशान किशन ने इसमें अकेले 210 रन बनाए। भारत के लिए वीरेंदर सहवाग के नाम सबसे तेज वनडे दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। इशान किशन ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए इसमें अपना नाम टॉप पर दर्ज करवा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+