जहां सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था पहला दोहरा शतक, अब 14 साल बाद उस मैदान पर होगा इंटरनेशनल मैच

Gwalior Host India vs Bangladesh: बांग्लादेश की टीम सितंबर 2024 में दो टेस्ट और तीन टी 20 मैचों के लिए भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया था। लेकिन अब इसमें एक अहम बदलाव किया गया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा धर्मशाला स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में होने वाले कार्य के कारण अब भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच ग्वालियर के स्टेडियम में खेला जाएगा।

14 साल बाद क्रिकेट मैच की वापसी

ग्वालियर में 14 साल बाद क्रिकेट मैच की वापसी हो रही है। यहां आखिरी बार साल 2010 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 200 रन पर नाबाद रहते हुए वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था। टीम इंडिया ने वह मैच 153 रन से जीता था। ग्वालियर में होने वाले इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

IND vs BAN 1

ग्वालियर में भारत का रिकॉर्ड

ग्वालियर में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1988 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें विंडीज ने 73 रन से जीत दर्ज की थी। अब तक टीम इंडिया ने ग्वालियर में दस वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से आठ में उसे जीत मिली है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। माधव सिंधिया स्टेडियम जहां भारत-बांग्लादेश टी20 मैच खेला जाएगा। वह 210 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसमें करीब 30,000 दर्शक बैठ सकते हैं।

19 सितंबर से शुरू होगा दौरा

स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह ने किया। माधव राव सिंधिया जिनके नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया है, एक प्रमुख कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री थे। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट 19 से 23 सितंबर तक चेन्नई में सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर में खेला जाएगा। यह भी सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

जानें टी 20 सीरीज का शेड्यूल

टी-20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे ग्वालियर में होगी। दूसरा टी-20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। अंतिम टी-20 मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा, जो भी शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+