भारत-बांग्लादेश टी 20 सीरीज के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेगा अपना आखिरी मैच
Mahmudullah Announces Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर महमुदुल्लाह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने वनडे फॉर्मेट पर अधिक फोकस करने के लिए किया है। भारत के खिलाफ दूसरे टी 20 इंटरनेशनल मैच से एक दिन पहले उन्होंने संन्यास की घोषणा की। हैदराबाद में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला महमुदुल्लाह के टी-20 करियर का अंतिम मुकाबला होगा।
महमुदुल्लाह ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
महमुदुल्लाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सफर साल 2007 में शुरू किया था। बांग्लादेश के लिए अब तक उन्हों 50 टेस्ट, 232 वनडे और 139 टी 20 मैचों में हिस्सा लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद महमुदुल्लाह को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था। पहले मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। महमुदुल्लाह की कोशिश बचे हुए दो मुकाबले को यादगार बनाने की होगी।

महमुदुल्लाह ने कही ये बात
दिल्ली में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए महमुदुल्लाह ने कुछ बातों का जिक्र किया। महमुदुल्लाह ने कहा कि हां, मैं इस सीरीज के आखिरी मैच के बाद टी 20 से संन्यास ले रहा हूं। यह पहले से ही तय था। उन्होंने आगे जोर दिया कि वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से अलग होकर अपना ध्यान वनडे में लगाएंगे। ऐसा करने का यह समय उन्हें सही लगा। यह घोषणा नई दिल्ली में भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच से ठीक पहले की गई, जिसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उनका कार्यकाल समाप्त होने की बात सामने आई।
शानदार रहा है महमूदुल्लाह का करियर
महमूदुल्लाह के करियर की बात करें तो इंटरनेशनल टी 20 क्रिकेट में उन्होंने कुल 139 मैच खेले हैं। जिनमें उनके नाम 2,395 रन हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 40 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने करीब 17 साल तक अपने देश के लिए टी 20 क्रिकेट में हिस्सा लिया है। टी-20 फॉर्मेट में वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए फायदेमंद साबित रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications