'BCCI ने अच्छा मज़ाक किया है,' ऋषभ पन्त की जगह चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाने पर भड़के फैन्स
Cheteshwar Pujara को बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट उपकप्तान बनाये जाने पर फैन्स भड़क गए और ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी।

BCCI got Trolled on Cheteshwar Pujara deputy captain: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा के बाहर हो जाने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया की लीडरशिप में बदलाव की घोषणा की है। अब केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। उपकप्तान के तौर पर भारतीय टीम में चौंकाने वाला नाम सामने आया है। ऋषभ पन्त की जगह चयन समिति ने चेतेश्वर पुजारा को यह जिम्मेदारी दी है। इससे पहले पन्त के पास ही उपकप्तानी की जिम्मेदारी आने की संभावना थी क्योंकि उनको भी भविष्य का एक लीडर माना जा रहा है।
बीसीसीआई ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि रोहित शर्मा अंगूठे में चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उन पर मेडिकल टीम की निगरानी है। इसके अलावा टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की जगह जयदेव उनादकट को शामिल करने की बात कही गई। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन टीम में चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाने के बाद ट्विटर पर चर्चा शुरू हो गई। फैन्स ने बीसीसीआई को कहा कि यहां आपने मजाक कर दिया है। उन्होंने पुजारा को उपकप्तान फैसला अनुचित माना।
At start of the 2022 , Rahul, Pant and Bumrah were declared part of the extended leadership group in absence of Rohit Sharma. Pujara as VC sounds like a backward step.
— CricMemes (@CStasguru) December 12, 2022
But all these days BCCI made Pant VC when Rohit was not available.. Suddenly he has been removed from leadership now and they made Pujara VC. What they are trying to communicate to the viewers &fans? What they are actually thinking. Making fun of players,us,fans & everyone.
— Vicky (@CAVickyzz) December 11, 2022
lol the whole management is a joke. rahul probably sees himself in pujara and rahul is a fellow bangalorean. makes sense. https://t.co/fcdQyJUGPZ
— Neil (@garud_10) December 12, 2022
Surprised to see the silent entry of Pujara in test team yet again, moreover, he is now our vice-captain.
If you cannot remove him from the team, make him more responsible. RIP logic.#IndvsBan
— Ankit Agrawal (@ankitech25) December 12, 2022
भारतीय टीम से रविन्द्र जडेजा भी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। टीम में नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। वह भारत ए के साथ बांग्लादेश में अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में शामिल थे। इस तरह भारतीय टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पूरी तरह से निर्णय नहीं लिया गया है। वह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, यह फैसला बाद में ही लिया जाना है। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसम्बर को चटगांव में पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।
@BCCI Ridiculous decision to make pujara vc when pant is there in the squad
— Sharan N (@Rahul357N) December 12, 2022
And they might make him the Vice Captain for 2023 world cup; wait is this what they did with Pujara lol
— Bruv (@Bruvizo) December 11, 2022
पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications