Jaydev Unadkat 12 साल बाद भारतीय टीम में आने पर भावुक, ट्विटर पर कही दिल की बात

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जयदेव उनादकट को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

Jaydev Unadkat

Jaydev Unadkat Emotional post: भारतीय टेस्ट टीम में खेलना हर किसी खिलाड़ी का एक सपना होता है। हालांकि कई खिलाड़ी सफल हो जाते हैं और काफी नाम ऐसे भी होते हैं जिनको सफलता नहीं मिलती। जयदेव उनादकट के लिए एक बार फिर से मौका आया है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनको भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह इस दिन का पिछले 12 सालों से इंतजार कर रहे थे। टीम में वापस जगह मिलने के बाद यह भारतीय खिलाड़ी भावुक हो गया। उन्होंने अपनी फीलिंग्स ट्विटर पर शेहर की। (Cover Photo: Jaydev Unadkat Twitter)

उनादकट का भावुक बयान

उनादकट का भावुक बयान

टीम इंडिया में शामिल होने के बाद ट्विटर पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए जयदेव उनादकट ने लिखा कि यह सच लग रहा है। यह उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने मुझमें भरोसा जताया और मेरा समर्थन किया। मैं सबका धन्यवाद करता हूं। इसके बाद जयदेव उनादकट ने अपनी टेस्ट जर्सी का नम्बर 267 लिखा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को टैग भी किया।

मोहम्मद शमी की जगह आए हैं उनादकट

मोहम्मद शमी की जगह आए हैं उनादकट

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था लेकिन वह चोट के कारण फिट नहीं है। इसके बाद बीसीसीआई को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करना था। उनकी जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल कर लिया गया। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन खेल का फल उनको मिला। जयदेव उनादकट अंतिम बार साल 2010 में भारतीय टीम के लिए खेले थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह अब तक नहीं खेल पाए थे। उनादकट को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। एब तक खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जयदेव उनादकट को कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। एक पारी में गेंदबाजी करने के बाद वह काफी महंगे भी साबित हुए थे।

बांग्लादेश में पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

बांग्लादेश में पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+