IND vs BAN: अर्शदीप सिंह रहे भारत की जीत के हीरो, आखिरी बॉल के बाद शोएब अख्तर के स्टाइल में मनाया जश्न
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में आज भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी था। अगर भारत इस मैच को हार जाता तो सेमीफाइनल में जाने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म ही जाती। बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम लागू हुआ और मैच को 16 ओवर का कर दिया गया। बारिश रूकने के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो बांग्लादेश को मिला 185 रन का लक्ष्य 151 रन का कर दिया गया और 4 ओवर घटा दिए गए। ऐसे में बांग्लादेश को 54 गेंदों में 85 रन की जरूरत थी। इसके बात तो भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग करते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांधे रखा और रन नहीं बनने दिया। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

अर्शदीप ने शोएब अख्तर के अंदाज में मनाया जीत का जश्न
मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। किसी भी गेंदबाज के लिए आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अर्शदीप इस परीक्षा में पास हुए और भारत 5 रन से मैच जीत गया। ओवर की आखिरी गेंद करने के बाद अर्शदीप सिंह ने एक अलग अंदाज में जीत का जश्न मनाया। दरअसल, अर्शदीप ने अपने टीम को जीत दिलाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के अंदाज में सेलिब्रेट किया। अर्शदीप ने इस दौरान शोएब अख्तर का सिग्नेचर स्टेप किया।
अर्शदीप सिंह ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वैसे अर्शदीप ने आखिरी ओवर से पहले 12वां ओवर भी किया था। इस ओवर से पहले अर्शदीप ने भारत की पारी का 12वां भी डाला। यहां बांग्लादेश को जीत के लिए 30 गेंदों पर 52 रन चाहिए थे। उनके सिर्फ दो विकेट गिरे थे और लक्ष्य दूर नहीं दिख रहा था, लेकिन अर्शदीप सिंह ओवर की पहली ही गेंद पर अफिफ हुसैन को आउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications