VIDEO: चेतेश्वर पुजारा के शतक पर उछल पड़े विराट कोहली, जश्न मनाने का वीडियो वायरल

विराट कोहली को उस समय काफी ख़ुशी हुई जब चेतेश्वर पुजारा ने शतक का सूखा समाप्त कर दिया, बांग्लादेश के खिलाफ चटगाँव टेस्ट की दूसरी पारी में ऐसा हुआ।

Pujara and Kohli

IND vs BAN, Cheteshwar Pujara Century: चेतेश्वर पुजारा की क्षमता पर किसी को शक नहीं है लेकिन काफी सालों से वह टेस्ट शतक नहीं बना पा रहे थे। बांग्लादेश दौरे पर पहले टेस्ट मैच के दौरान दूसरी पारी में यह अवसर आया और पुजारा ने अपना शतक जमा दिया। टेस्ट करियर में पुजारा का यह 19वां शतक है। चटगाँव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दौरान शतक के बाद पुजारा के सामने खेल रहे विराट कोहली को काफी ख़ुशी हुई। कोहली और पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विराट कोहली ख़ुशी से झूम उठे
चेतेश्वर पुजारा को 1443 दिनों बाद टेस्ट में शतक जड़ने का मौका मिला है। इससे पहले वह साल 2019 में शतक लगाने में सफल रहे थे। इस तरह लगभग चार साल बाद उनके बल्ले से शतकीय पारी आई है। कोहली के साथ भी काफी समय से ऐसा ही हो रहा था। वह भी तीन साल बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ पाए थे। ऐसे में वह पुजारा की स्थिति समझ पा रहे थे। उनका शतक आते ही कोहली ने खुद का हाथ हवा में उठा लिया और जश्न मनाया। कोहली के जश्न का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया। पुजारा के शतक पर कोहली काफी खुश हुए। पुजारा ने तेज खेलते हुए 130 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए।

Recommended Video

    IND vs BAN: Pujara के शतकों का सूखा हुआ समाप्त, 1443 दिनों बाद आया सेकड़ा | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    शुभमन गिल ने भी जमाया सैकड़ा

    टेस्ट में डेब्यू करने के बाद से शुभमन गिल के बल्ले से शतक देखने को नहीं मिला था। हालांकि इंतजार हर किसी को था लेकिन शतकीय पारी नहीं आ रही थी। गिल ने इस बार मौके का फायदा उठाते हुए आराम से खेलकर शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है, इस वजह से शतक काफी खास है। गिल ने 110 रन बनाए।

    भारत ने दिया बांग्लादेश को बड़ा लक्ष्य
    टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 150 पर समेट दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 258 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए मेजबान टीम को 513 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश ने तीसरे दिन स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+