IND vs AUS: अगले चार दिन कैसा रहेगा गाबा में मौसम का हाल, मैच ड्रा होने से किसे मिलेगा फायदा?

IND vs AUS, Gabba Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन की परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि पूरी दिनभर बारिश होती रही और केवल 13.2 ओवर का खेल संभव हो पाया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और पहले दिन के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 28 रन बनाए।

भारत के लिए जीत जरूरी

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक बारिश और खराब मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जो मैच के आगे बढ़ने में बाधा डाल सकती है। भारतीय टीम के लिहाज से यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

IND vs AUS

अगले चार दिन कैसा रहेगा गाबा में मौसम

गाबा टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका, और अब क्रिकेट फैंस के लिए यह चिंता की बात है कि अगले चार दिन भी ब्रिस्बेन में मौसम खराब रह सकता है। अगले दिन यानी दूसरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है, बारिश की संभावना बहुत कम (8 प्रतिशत) है। हालांकि, तीसरे दिन बारिश का खतरा काफी बढ़ जाएगा, क्योंकि उस दिन बारिश होने की संभावना 69 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

चौथे और पांचवें दिन भी बारिश का खतरा

चौथे और पांचवें दिन भी इंद्र देवता क्रिकेट के मैदान पर रहम करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। चौथे दिन बारिश होने की संभावना 84 प्रतिशत और आखिरी दिन बारिश के कारण मैच में खलल डालने के 56 प्रतिशत चांस हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बारिश के कारण मैच का नतीजा प्रभावित हो सकता है और परिणाम निश्चित रूप से आना मुश्किल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+