'ऑस्ट्रेलिया कितनी प्लानिंग कर ले, गेंदबाजों से एक कदम आगे रहते हैं कोहली', सीरीज में आएगा मजा

ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से कोहली के खिलाफ काफी प्लानिंग कर रही है लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का कहना है कि विराट की तैयारियां हमेशा गेंदबाजों से एक कदम आगे ही होती हैं। ये सीरीज मजेदार होगी।

Rajkumar Sharma

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली सीरीज का इंताजर कर रहे हैं जहां उनको अपने शागिर्द के बल्ले से काफी रन निकलने की उम्मीदें हैं। कोहली सफेद गेंद क्रिकेट में फॉर्म पकड़ चुके हैं और अब लाल गेंद से इसको रिपीट करनी की बारी है। शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज टेस्ट से पहले भारत के पूर्व कप्तान की तारीफ की है कि ये खिलाड़ी हमेशा किसी भी टेस्ट सीरीज के लिए अच्छी तैयारी करता है और विपक्षी गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने की कोशिश करता है।

इंडिया न्यूज पर बोलते हुए, राजकुमार शर्मा ने कहा, आप ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं ले सकते और विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी तैयारी करता है। वह हमेशा गेंदबाजों से एक कदम आगे रहते हैं क्योंकि विपक्षी बॉलर उनके खिलाफ काफी प्लानिंग करते हैं। ऐसे में वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और फोकस रहते हैं। कोहली वनडे में सनसनीखेज फॉर्म में हैं। मुझे उम्मीद है कि वह उस फॉर्म को यहां भी दोहराएंगे। मध्यक्रम में उनका अनुभव और भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।"

कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में बांग्लादेश में टेस्ट शतक बनाया था। उन्होंने अपनी फॉर्म वापसी के बाद बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हालांकि सफलता नहीं पाई थी लेकिन घर में हालात बदल सकते हैं। इसी बीच पूर्व विकेटकीपर सबा करीम भी चाहते हैं कि कोहली जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी पर हावी हों। कंगारू बॉलिंग अटैक भी खास है जिसमें नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस शामिल हैं।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी ने इंडिया न्यूज से ही बात करते हुए कहा, "विराट कोहली के पास ऐज होगा क्योंकि वो एक बार वह सेट हो गए, तो उन्हें आउट करना मुश्किल होगा। यह एक दिलचस्प सीरीज होगी और मैच में आपको मिनी-लड़ाइयां देखने को मिलेंगी। उदाहरण के लिए, कोहली बनाम नाथन लियोन, कोहली बनाम मिशेल स्टार्क, कोहली बनाम पैट कमिंस। मैच में इस बार जायका अलग होगा।"

भारत में नाथन लियोन के सफल रहने की पूरी उम्मीदें की जा रही हैं। वे कोहली को सात बार आउट कर चुके हैं लेकिन उन्होंने 410 रन भी लुटाए हैं। इस बीच, कमिंस जरूर हावी रहे हैं क्योंकि उन्होंने पांच मौकों पर सिर्फ 82 रन देकर दिल्ली के बल्लेबाज को आउट किया है। हालांकि, कोहली ने बाए हाथ के एक्सप्रेस मिशेल स्टार्क के खिलाफ 190 रन बनाए हैं और केवल तीन मौकों पर अपना विकेट गंवाया है। ये गेंदबाज पहले टेस्ट से बाहर है।

ये सीरीज निश्चित तौर पर कोहली के लिए देखने लायक होगी। पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में 1682 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक शामिल हैं। एक और शतक टेली में बढ़ोतरी करेगा और इस फॉर्मेट में उनका सूखा समाप्त करेगा।

Recommended Video

    BGT में इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे ज्यादा शतक, ये बल्लेबाज सबसे आगे | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+