IND vs AUS: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टूटने के कगार पर सचिन-द्रविड़ का 13 साल पुराना रिकॉर्ड!

IND vs AUS Virat Kohli And Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में मैदान पर उतरते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इतिहास रचने का काम किया। इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के 13 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा एक साथ सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने से संबंधित है।

सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी (IND vs AUS Virat Kohli And Rohit Sharma)

सिडनी में खेला जा रहा यह मैच कोहली और रोहित की जोड़ी का एक साथ 391वां अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला है। अब वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक साथ सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ियों की लिस्ट में टॉप स्थान पर काबिज हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आईसीसी हॉल ऑफ फेमर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने एक साथ 391 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले थे।

IND vs AUS 1

लंबे समय तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं रोहित-कोहली

अब कोहली और रोहित ने उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 2007 में डेब्यू किया था, जबकि विराट कोहली ने 2008 में राष्ट्रीय कैप पहनी थी। दिलचस्प बात यह है कि विराट के वनडे डेब्यू में रोहित भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। यह दोनों दिग्गज 2024 तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में एक साथ खेलते रहे। लेकिन अब इस जोड़ी को सिर्फ वनडे में ही खेलते हुए देखा जाता है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर रहेगी नजर

मौजूदा समय में कोहली और रोहित सिर्फ़ वनडे क्रिकेट में ही भाग ले रहे हैं। दोनों ने साल 2024 टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टी-20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था और उन्होंने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज़ (2024/25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) भी एक साथ खेली। चूंकि इस सीरीज़ के बाद भारत का अगला वनडे दौरा कम से कम 2027 विश्व कप तक ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित नहीं है, यह माना जा रहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया में उनका अंतिम वनडे मुकाबला हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+