ड्रेसिंग रूम में 'छोले भटूरे' देखकर खुशी से पागल हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दिल्ली टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली कथित तौर पर छोले भटूरे देखकर खुश नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने अर्द्धशतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए। कोहली इस दौरान एक विवादास्पद फैसले की वजह से आउट करार दिए गए, जिसके बाद से कोहली लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोहली के ट्रेंड करने की एक और वजह सामने आ रही है। दरअसल, विराट कोहली ट्विटर पर 'छोले भटूर' की वजह से ट्रेंड हो रहे हैं। जी हां, कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसका संबंध छोले भटूरे से है।
क्या है वायरल वीडियो में?
यह तो हर कोई जानता है कि विराट कोहली को छोले भटूरे बेहद पसंद हैं और वो भी खासकर दिल्ली के छोले भटूरे विराट को बहुत पसंद हैं। सोशल मीडिया पर कोहली का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोहली कोच राहुल द्रविड़ के साथ डगआउट में बैंठे हैं। तभी सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोहली के पास हाथ में खाना लेकर पहुंचता है। उस खाने को देखकर विराट कोहली फूले नहीं समाते और उस व्यक्ति से कहते हैं कि अभी आकर खाता हूं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खाने को छोले भटूरे बता रहे हैं, जो कोहली को बहुत पसंद हैं।
विराट को पसंद हैं दिल्ली के छोले भटूरे
आपको बता दें कि भारतीय टीम में सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली फूड लवर भी हैं और उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं। विराट कोहली कई बार इंटरव्यू के दौरान यह बता चुके हैं कि उन्हें दिल्ली में राजौरी गार्डन के अंदर राम के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं। अभी भी कोहली अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के साथ-साथ छोले भटूरे भी खाते रहते हैं। दिल्ली टेस्ट के वायरल इस वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। फूड डिलीवर कंपनी जोमैटो ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- 'जब आपके पास राम के छोले भटूरे डिलीवर हो जाए.'












Click it and Unblock the Notifications