IND vs AUS: करीबी मामले के बावजूद बिना DRS लिए लौटे विराट, खराब शॉट पर आया इतना गुस्सा- VIDEO

Virat Kohli did not take DRS: अहम मौके पर अपने खराब शॉट से नाराज कोहली अपने साथी पुजारा के साथ बिना किसी चर्चा के वापस चले गए। कोहली के चेहरे के हाव-भाव ने कहानी बयां कर दी। वीडियो यहां देखें।

Virat Kohli did not take DRS

Virat Kohli OUT: विराट कोहली के लिए टेस्ट मैचों में बड़े रनों के लिए संघर्ष लगातार जारी है। वे कुछ बढ़िया 15-20 रन की शुरुआत कर पा रहे हैं लेकिन इसके बाद महज एक ऐसी गेंद का इंतजार रहता है जो पूर्व कप्तान का विकेट अपने नाम लिखा कर आई है। इंदौर की दूसरी पारी में भी ऐसा हुआ जहां कोहली इतना खराब शॉट खेलकर आउट हुए कि उन्होंने डीआरएस भी लेना उचित नहीं समझा। ऐसे समय में जहां खिलाड़ी डीआरएस लेने में जरा भी नहीं झिझकते हैं, विराट कोहली ने मैथ्यू कुह्नमैन के खिलाफ खराब शॉट खेलकर आउट होने पर खुद को कोसते हुए पवेलियन लौटना ज्यादा बेहतर विकल्प चुना।

कोहली ने पहली पारी में शानदार 22 रन बनाए, एक बार फिर अच्छे फॉर्म में दिखे, लेकिन जब लगा कि वह और चेतेश्वर पुजारा भारत को संकट से उबार सकते हैं, तो कोहली वो काम करते नजर आए जो पिछले तीन साल से हो रहा है। कोहली इंदौर की पिच की उछाल को पढ़ने में नाकाम रहे और और मैथ्यू कुह्नमैन की शॉर्ट गेंद पर तिरछा बल्ले से घुमकर मारने के प्रयास में पगबाधा हो गए। कोहली ने मिड-ऑन या मिड-विकेट की ओर खेलने के बजाय, स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेलने की हरकत की। ये कारनामा उनको तब समझ आया जब अंपायर ने अपनी अंगुली ऊपर उठा दी। गेंद लेग स्टंप का छोटा सा हिस्सा ही छूकर निकलती। ऐसे में अंपायर नॉट आउट देता तो भी अंपायर कॉल होती लेकिन कोहली के अजीब शॉट ने अंपायर का को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं दी और उन्होंने अंगुली उठा दी।

शॉट से नाराज कोहली अपने साथी पुजारा के साथ बिना किसी चर्चा के वापस चले गए। कोहली के चेहरे के हाव-भाव ने कहानी बयां कर दी। उस परिस्थिति को देखते हुए ये विकेट बेड़ागर्क साबित हुआ। कोहली चेंजिंग रूम में भी गुस्से में दिख रहे थे। खास बात ये है कि तीन गेंद पहले ही कुह्नमैन की गेंद कोहली के अंगूठे पर लगी थी। तब कुछ चोट आई थी। लगा की कोहली अब संभलकर बैटिंग करेंगे लेकिन हुआ इसके विपरीत। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+