IND vs AUS 2nd ODI: तीन बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम, डेविड वॉर्नर की वापसी तय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान तीन बड़े बदलावों के साथ उतर सकते हैं।

India vs Australia 2nd ODI

पहले वनडे में भारत के हाथों 5 विकेट से हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दूसरे वनडे में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। आपको बता दें कि पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई बड़े प्लेयर तबियत खराब या फिर चोट की वजह से नहीं खेले थे, लेकिन सीरीज में अब पहला मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजर वापसी पर टिकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने खिलाए थे ज्यादा ऑलराउंडर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी। मिचेल मार्श को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने बल्ले से ऐसा योगदान नहीं दिया था जो उनकी टीम को जीत दिला सके। मुंबई वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 5 ऑलराउंडर्स को खिलाया था। ऑस्ट्रेलिया की यह रणनीति फेल रही थी। अधिक ऑलराउंडर खिलाने वाली रणनीति अक्सर टी20 क्रिकेट में आजमाई जाती है और वहां सफल भी होती है, लेकिन मुंबई वनडे में ऑस्ट्रेलिया की यह स्ट्रैटजी सफल नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम मुंबई वनडे में एक समय 129-2 थी और देखते ही देखते पूरी टीम 36 ओवर के अंदर 188 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसलिए अब अगले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम मेन बल्लेबाजों को टीम में शामिल कर सकती है।

आइए आपको बताते हैं कि दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं।

मैक्सवेल की जगह आएंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर पहले वनडे में नहीं खेले थे। डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो सीरीज के आखिरी दो टेस्ट भी नहीं खेले थे। वॉर्नर की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की थी। मार्श ने तो अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन ट्रेविस हेड फ्लॉप रहे थे। दूसरे वनडे के लिए संभावना यह है कि स्टीव स्मिथ डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी को बरकरार रखेंगे। वॉर्नर का प्लेइंग इलेवन में आना तय है। वॉर्नर की जगह मैक्सवेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

स्टोइनिस जाएंगे बाहर, एश्टन एगर की होगी वापसी

विशाखापट्टनम की पिच पर ऑस्ट्रेलिया एक और स्पिनर खिलाने पर विचार कर सकती है और स्पिन के एकमात्र विकल्प एश्टन एगर हैं। एश्टन गेंदबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। एश्टन एगर को अगर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को स्मिथ बाहर बिठा सकते हैं। मार्कस स्टोइनिस मुंबई वनडे में फ्लॉप रहे थे।

नाथन एलिस को मिलेगी सीन एबट की जगह

मुंबई वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल स्टार्क के रूप में सिर्फ एक सीमर खिलाया था, लेकिन दूसरे वनडे में स्टीव स्मिथ दूसरे सीमर के रूप में नाथन एलिस को खिला सकते हैं। सीमर का रोल विकेट टेकिंग गेंदबाज का होता है। मिचेल स्टार्क ने मुंबई वनडे में उस रोल को बखूबी निभाया, क्योंकि उन्होंने तीन विकेट लिए थे, लेकिन दूसरे तेज गेंदबाज सीन एबट को कोई विकेट नहीं मिला था। ऐसे में स्टीव स्मिथ सीन एबट की जगह नाथन एलिस को खिला सकते हैं। नाथन एलिस डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+