IND vs AUS: एलन बॉर्डर ने दिखाई कंगारूओं के प्रति सहानुभूति, बोले- मेरे पास भी ऐसी स्पिन के लिए रणनीति नहीं

Australia Struggle against Spin in India: एलन बॉर्डर ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की स्वीप रणनीति की कड़ी आलोचना की है और फिर कहा है कि ऐसे बल्लेबाजों के लिए उन्हें बुरा भी लग रहा है।

australia struggle against indian spin

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे टेस्ट में भारत के स्पिनरों के खिलाफ स्वीप शॉट (Sweep Shot) का इस्तेमाल करने की रणनीति आत्मघाती साबित हुई। इसके चलते 90 मिनट के दौरान तीसरे दिन सुबह गिरे नौ विकेटों में से पांच स्वीप के चक्कर में गिरे और रवींद्र जडेजा ने भी मैच के बाद साफ कहा कि इस पिच पर उनके खिलाफ स्वीप करना अच्छा विचार नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन बॉर्डर (Allan Border) ने भी कंगारूओं की जमकर आलोचना की।

एलन बॉर्डर हुए इस प्रदर्शन से परेशान

एलन बॉर्डर हुए इस प्रदर्शन से परेशान

मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन 62 रन की बढ़त दिलाने के बाद सीरीज में वापसी करने का बिगुल बजा दिया था। दोनों ही तेज खेल रहे थे और पहली बार भारत बैकफुट पर था लेकिन रविवार की सुबह 90 मिनट के अंतराल में, पूरा नजारा ही बदल गया क्योंकि जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें सिर्फ 113 रन पर समेट दिया। .

दिल्ली टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्वीप शॉट्स के इस्तेमाल के बारे में पूछे जाने पर, बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट के साथ बातचीत में कहा कि टीम को अपनी रणनीति का आकलन करने की जरूरत है। उन्हें पहले बाहरी दुनिया में जो कुछ हो रहा है उससे खुद को अलग करना होगा।

उस्मान ख्वाजा का स्वीप सही था पर बाकियों का नहीं

उस्मान ख्वाजा का स्वीप सही था पर बाकियों का नहीं

बॉर्डर ने कहा, "उन्हें अपने रेडियो बंद करने होंगे और अगले कुछ दिनों के लिए न्यूजपेपर पढ़ना बंद करना होगा। उन्हें आपस में बैठकर बढ़िया क्वालिटी की स्पिन गेंदबाजी खेलने के बारे में बात करनी होगी। आपके पास एक तरीका होना चाहिए और यह मत सोचिए कि क्रॉस-बैट सही तरीका है।"

महान बल्लेबाज ने समझाया कि उस्मान ख्वाजा पारी की शुरुआत में स्वीप शॉट्स के साथ अपने खेल में विविधता लाने में कामयाब रहे लेकिन बाद में बदलती परिस्थितियों के साथ ये रणनीति मैच में आगे नहीं बढ़ पाई। ख्वाजा ने पहली पारी में स्वीप का इस्तेमाल करते हुए बढ़िया 81 रन बनाए थे जिसके चलते बाकी बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में उनको फॉलो किया और आउट हुए।

मुझे बल्लेबाजों के लिए बुरा लग रहा है

मुझे बल्लेबाजों के लिए बुरा लग रहा है

एलन ने कहा, "उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में कई अच्छे रिवर्स स्वीप के दम पर वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे पिच पर गेंद नीची होती गई, स्वीप अधिक खतरनाक शॉट बन गया। आपको परिस्थितियों का आदी होना होगा।'

बॉर्डर ने स्वीकार किया कि वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ सहानुभूति रखते हैं। क्योंकि उनका कहना है कि भारत के पास जबरदस्त स्पिन अटैक है और वे नहीं जानते हैं कि इसको सही से कैसे खेला जाए।

उन्होंने कहा, "मुझे बल्लेबाजों के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि आप सीख रहे हैं और इस तरह की गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं। यह कठिन है और मुझे नहीं पता कि इसका जवाब क्या है।"

Recommended Video

    IND vs AUS: ODI Series के लिए Team India का ऐलान, पहले मैच में हार्दिक कप्तान|वनइंडिया हिंदी#Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+