IND vs AUS: धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट मैच, होल्कर स्टेडियम में भी कंगारूओं के लिए कोई राहत नहीं
Ind vs Aus 3rd Test Venue: जानिए क्या है धर्मशाला से मैच शिफ्ट करने का कारण। पहाड़ों की खूबसूरती की जगह अब इंदौर में मुकाबला होगा जहां एक फिर कंगारूओं की हालत पतली होने के पूरे आसार हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। इस सीरीज का पहला मैच हाल में ही टीम इंडिया की जबरदस्त जीत के साथ नागपुर में समाप्त हुआ है। दूसरा मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली में होने जा रहा है और तीसरा मैच 1 मार्च से धर्मशाला में होना था जो अब इंदौर में होगा। बीसीसीआई ने इसके लिए खराब मौसम के चलते पैदा हुए कठोर हालातों का हवाला दिया है।
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन है जो ऊंचाई पर स्थिति है और यहां HPCA क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट नजारों में एक को पेश करता है। यहां पर टेस्ट मैच देखना कई दर्शकों का सपना भी था जो अब पूरा नहीं हो पाएगा। पहाड़ों के बीच में स्थिति में इस जगह पर मैच कराने को लेकर बीसीसीआई ने कहा है कि यहां पर काफी सर्दी पड़ रही है जिसके चलते आउटफील्ड की घास सही तरह से नहीं उग पाई है। घास को पूरी तरह से उगने में और समय लगेगा।
निश्चित तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक रोमांच धर्मशाला में होने जा रहा मुकाबला भी था। रिपोर्ट बताती हैं वहां पर आउटफील्ड को ठीक करने के लिए काफी काम भी हुए लेकिन एक टेस्ट मैच के हिसाब से सब कुछ रेडी रखने में वक्त लगेगा इसलिए ये मैच अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। बाकी सभी मुकाबले उसी जगह पर होंगे जहां पर शेड्यूल थे। चौथा मैच 9 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में 3 मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो जाएगी।
कंगारूओं को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भी राहत नहीं मिलने जा रही है क्योंकि इससे पहले इस स्टेडियम ने 2016 और 2019 में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने दोनों बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। आर अश्विन एक बार फिर इंदौर में असली खतरा साबित होंगे जिन्होंने यहां दो टेस्ट मैचों में 18 विकेट लिए हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 140 रन देकर 13 विकेट भी शामिल हैं। विराट कोहली ने भी उस मैच में 211 रन बनाए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications