IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 कब? फ्री में LIVE देखने का मिल गया धांसू जुगाड़!
IND vs AUS T20 Next Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। तीसरे टी-20 में भारत की शानदार वापसी के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर आ गई है। अब सभी की निगाहें चौथे टी-20 पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर सीरीज को रोमांचक बना दिया है।
कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच (IND vs AUS T20 Next Match)
दोनों देशों के बीच चौथा टी-20 मुकाबला गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित बिल पिपेन ओवल में होगा भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले किया जाएगा। तीसरा मैच जीतने के बाद भारत के पास ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाने का शानदार मौका होगा। भारतीय टीम चौथे टी-20 में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

ऐसे देख सकतै हैं लाइव मैच
भारतीय फैंस के लिए इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। टीवी पर आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉस्टार पर उपलब्ध होगी। ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए यह मैच फॉक्स क्रिकेट/कायओ स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा। भारत में फैंस डीडी स्पोर्ट्स के जरिए फ्री में मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
इन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
टिम डेविड लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस साल उन्होंने केवल 9 पारियों में 54.4 की औसत और 199.5 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी किसी भी समय गेम को पलट सकती है। मिचेल स्टार्क के संन्यास के बाद ड्वार्शुइस ऑस्ट्रेलिया के फ्रंट-लाइन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बन गए हैं। इस साल उन्होंने 19.1 की औसत से 15 विकेट लिए हैं और हर 12.8 गेंदों में एक विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
भारत के लिए ये होंगे मैच विनर
वरुण चक्रवर्ती किसी भी परिस्थिति में सफल साबित होते हैं। इस साल 13 मैचों में 25 विकेट लेकर उन्होंने 13.5 से कम की औसत बनाए रखी है और हर 11.5 गेंदों में एक बार स्ट्राइक करते हैं। उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा। अभिषेक शर्मा भले ही पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर सके हो, लेकिन अभिषेक शर्मा इस साल भारत के लिए जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 15 मैचों में 47 की औसत और 200.9 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 705 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications