360 डिग्री पर होगा अब लाल गेंद से टेस्ट, सूर्यकुमार के डेब्यू में दिखी टीम इंडिया की आक्रामक सोच

ये एक बहुत बड़ी टीम और सीरीज में सूर्यकुमार यादव का डेब्यू है। वे अपने लिए इससे बड़ा मंच नहीं मांग सकते थे। उनको पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कैप दी।

Suryakumar Yadav

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस द्वारा टॉस जीतने के साथ हो चुकी है जहां पर उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इसके बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जैसे ही बताया आज दो खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू होने जा रहा है तो पक्का हो गया कि सूर्यकुमार यादव को टेस्ट कैप मिलने जा रही है। टॉस से पहले ही यादव और केएस भरत को टीम में देखा जा सकता था। टी20 क्रिकेट के बेताज बादशाह सूर्या को सफेद जर्सी में लाल गेंद का सामना करते देखने के लिए भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यादव ने इस साल की शुरुआत में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलने के दौरान संकेत दिए थे कि वे टेस्ट मैचों के बेहद करीब है।

इससे बड़ा मंच नहीं मांग सकते थे

इससे बड़ा मंच नहीं मांग सकते थे

ये एक बहुत बड़ी टीम और सीरीज में यादव का डेब्यू है। वे अपने लिए इससे बड़ा मंच नहीं मांग सकते थे। यादव ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 79 मुकाबले खेले हैं और 44.75 के औसत के साथ 14 शतक लगाकर 5549 रन बनाए हैं। केवल यही एक फॉर्मेट ऐसा है जहां यादव का स्ट्राइक रेट 100 से कम है। एक समय हालांकि माना जा रहा था कि शुभमन गिल की क्लास और प्रचंड फॉर्म यादव के डेब्यू में रोड़ा बनेगी पर गिल को अभी इंतजार करना होगा। ये सूर्यकुमार के लिए बहुत बड़ा अवसर है जिसको उन्हें किसी भी हाल में भुनाना होगा क्योंकि गिल ज्यादा समय तक बाहर इंतजार नहीं कर सकते।

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सूर्या को टेस्ट कैप प्रदान की

पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सूर्या को टेस्ट कैप प्रदान की

मैच की शुरुआत से पहले वो नजारा देखने लायक था जब पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सूर्या को टेस्ट कैप प्रदान की। इस दौरान शास्त्री लंबी स्पीच देते नजर आए और सूर्या को नर्वस होकर सुनते हुए देखा जा सकता था। टेस्ट मैच कैप हासिल करना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। जैसे ही भारतीय टीम नागपुर पहुंची थी सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर सफेद जर्सी में अपनी फोटो पोस्ट करके खुशी जाहिर की थी। टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा करके दिखाया है कि वे उन्हें महज एक टी20 स्टार नहीं समझना चाहते।

पहले टी20 फिर वनडे और अब टेस्ट डेब्यू

पहले टी20 फिर वनडे और अब टेस्ट डेब्यू

सूर्या ने मार्च 14, 2021 के बाद टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद जुलाई 18, 2021 में वनडे में भी डेब्यू कर लिया था। टेस्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा लेकिन आज ये भी हो गया है। हालांकि यादव की इस बात के लिए काफी आलोचना हुई थी कि वे वनडे में टी20 जैसा नहीं खेल पाते। उनको थोड़ा एडजस्ट करने में समय लग रहा है। वनडे में उनका औसत 20 मैच खेलने के बाद भी 30 से नीच है जो उनके 46.50 के टी20 इंटरनेशनल औसत की तुलना में बहुत ही कम है। ऐसे में टेस्ट मैच में निश्चित तौर पर यादव की बल्लेबाजी पर नजरें रहेंगी।

टीम इंडिया की आक्रामक सोच

सबसे बड़ा आकर्षण होगा सूर्या के शॉट सिलेक्शन को देखना। क्या वे 360 डिग्री पर टेस्ट मैच में भी शॉट लगाएंगे या परंपरागत अंदाज में बने रहेंगे। उन्होंने टी20 में पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया और फिर इस साल श्रीलंका के खिलाफ तीन अंकों की पारी खेली। ऐसा भी नहीं है भारत ने सिर्फ ये सिलेक्शन टी20 फॉर्म के आधार पर कर दिया क्योंकि पिच को देखकर भी ये फैसला हुआ है। सूर्यकुमार स्पिन पर बेहतरीन स्वीप लगा सकते हैं और वे पंत की गैर मौजूदगी में उस आक्रामक बल्लेबाज की कमी पूरी कर सकते हैं जिसकी कमी भारतीय टीम महसूस कर रही है।

ये पिच ऐसी है जहां पर बहुत ज्यादा स्कोर नहीं होने जा रहे हैं ऐसे में काउंटर अटैक करने के लिए सूर्या का होना जरूरी है जहां वे 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करके लो-स्कोरिंग मुकाबले में निर्णायक पारियों को अंजाम दे सके।

Recommended Video

    IND vs AUS: Rohit Sharma की कप्तानी में तैयार Team India, Nagpur में पहला टेस्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+