SL vs AUS: स्टीव स्मिथ ने एक शतक से तोड़ा 4 दिग्गजों का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क़ुतुब मीनार जैसा स्कोर
SL vs AUS: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाका कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए रनों का अम्बार लगा दिया। मेजबान गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रह गए लेकिन सफलता नहीं मिली।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली और जमकर नई गेंद को पीटा, ट्रेविस हेड ने अपनी ट्रेडिशनल अंदाज में बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से 35 गेंदों में फिफ्टी आई।

बैटिंग करने के लिए मददगार पिच पर हेड ने 10 चौके और 1 छक्का जमाया। वह 40 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद खेलने के लिए आए मार्नस लाबुशेन अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे लेकिन 20 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
स्टीव स्मिथ ने आते ही अपना खाता खोला और टेस्ट क्रिकेट में 10000 रनों का आंकड़ा हासिल करने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए। स्मिथ इसके बाद अपनी पारी को आगे बढाते चले गए और उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर एक बेहतरीन भागीदारी की। पहले दिन के खेल में दोनों ही आउट नहीं हुए।
SL vs AUS: स्मिथ ने छोड़ा दिग्गजों को पीछे
स्मिथ ने भी अपना सैकड़ा जमा दिया। इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, यूनिस खान, जयवर्धने आदि बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुँच गए हैं।
SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
उनके साथ खेल रहे उस्मान ख्वाजा भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी नियमित अपना बल्ला चलाया और रन बनाते चले गए। ख्वाजा ने भी सैकड़ा पूरा कर लिया। दिन का खेल समाप्त होने तक वह 147 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। स्मिथ ने नाबाद 104 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन 2 विकेट पर 330 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications