IND vs AUS: स्टंप पर लगी गेंद फिर भी आउट नहीं हुआ बल्लेबाज, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बड़ा बवाल
IND vs AUS Semi Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहला सेमीफाइनल मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को कई बार किस्मत का साथ मिला। टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिला। दरअसल, गेंद उनकी स्टंप से टकराने के बावजूद बैल नहीं गिरी। यह देखकर भारतीय खिलाड़ी हैरान नजर आये।
स्टंप पर लगी गेंद पर नहीं हुए आउट (IND vs AUS Semi Final)
स्टीव स्मिथ अक्षर पटेल के खिलाफ डिफेंस करने का प्रयास करते हुए आउट होने से बच गए। गेंद उनकी पैड पर एज लगकर बॉल स्टम्प्स पर जा लगी। इसके बावजूद वो आउट होने से बच गए। आईसीसी के एक नियम की वजह से उन्हें आउट नहीं दिया गया। आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि गेंद स्टंप पर लगती है और बैल नहीं गिरती है तो ऐसे में बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाता है।

मैच में बड़ा बवाल
दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की एक हरकत के कारण भी मैच में बवाल देखने को मिला। रवींद्र जडेजा ने अपनी ही एक गेंद पर रन लेने की कोशिश कर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पकड़ लिया। रवींद्र जडेजा की इस हरकत को देखकर कप्तान स्टीव स्मिथ बेहद निराश नजर आये। पारी के 21वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर यह घटना देखने को मिली।
रवींद्र जडेजा से अंपायर ने कही ये बात
रवींद्र जडेजा को मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ चर्चा करते देखा गया। बाएं हाथ के स्पिनर को अपने गेंदबाजी करने वाले हाथ से टेप हटाने के लिए कहा गया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस घटना के बाद अंपायर से बातचीत करते नजर आये। यह घटना 19वें ओवर में हुई जब जडेजा अपनी बाईं कलाई पर टेप लगाकर गेंदबाजी क्रीज पर पहुंचे। जाहिर तौर पर उन्हें किसी परेशानी के कारण कुछ असहजता महसूस हो रही थी। हालांकि, मैदानी अंपायर इलिंगवर्थ ने उन्हें रोका और टेप हटाने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications