IND vs AUS: पहले पांच विकेट और अब शानदार अर्द्धशतक, रवींद्र जडेजा की इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 18वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। जडेजा ने गेंदबाजी के दौरान 5 विकेट लिए थे।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाया और टेस्ट करियर की 18वीं हाफ सेंचुरी जड़ दी। जडेजा ने 114 गेंदों का सामना करने के बाद अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की और अपनी पारी में 7 चौके भी लगा दिए। खबर लिखे जाने तक रवींद्र जडेजा 58 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनके साथ क्रीज पर अक्षर पटेल हैं जो 42 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 303/7 है और भारत को 126 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।
गेंदबाजी के दौरान जडेजा ने लिए 5 विकेट
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने पहले गेंद से कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट झटके थे और जब बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने वहां भी गजब का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी के दौरान जडेजा ने 2.10 की इकोनॉमी के साथ 5 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब और मर्फी को आउट किया था। बता दें कि जडेजा ने करीब 6 महीने के बाद मैदान पर वापसी की है। घुटने की चोट की वजह से जडेजा सितंबर 2022 से ही क्रिकेट से दूर थे।
जडेजा ने नाम किया यह रिकॉर्ड
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने किसी एक टेस्ट मैच 5 विकेट और फिर अर्द्धशतक लगाने का कारनामा सबसे अधिक बार किया है। जडेजा टेस्ट मैच में 6 बार ऐसा कर चुके हैं। उनके बाद अश्विन ने भी 6 बार यह कारनामा किया है, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नाम भी यह रिकॉर्ड है। कपिल देव 4 बार ऐसा कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications