उप-कप्तान परफॉर्म नहीं करता तो उसकी जगह कोई और खेलें, रवि शास्त्री ने की केएल राहुल पर साफ बात

KL Rahul Vice Captaincy: रवि शास्त्री ने क्लियर कट तरीके से अपनी बात कही है और राहुल के लिए साफ अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने उप-कप्तानी के लिए टीम प्रबंधन की सोच से भी इत्तेफाक नहीं रखा है।

IND vs AUS

KL Rahul Form: टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में प्रवेश करने से पहले कुछ सवालों से जूझ रही है और सवाल है केएल राहुल जो हाल ही में अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। इस दर्शन से भारतीय टीम में उनकी जगह और फॉर्म पक्की होगी या नहीं ये तो तय नहीं है लेकिन टीम इंडिया को जरूर अब राहुल पर फैसला करना होगा।

राहुल पर बात करते हुए भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि टेस्ट मैच में तो कोई उप-कप्तान होना ही नहीं चाहिए, कम से कम घरेलू सीरीज में तो बिल्कुल नहीं।

बेबाक बात, स्पष्ट अंदाज

बेबाक बात, स्पष्ट अंदाज

बेबाक बात करते हुए आईसीसी रिव्यू पर रवि ने कहा, टीम प्रबंधन उप कप्तान पर फैसला करेगा। वे उनकी (राहुल के) फॉर्म को जानते हैं, वे उनकी मानसिक स्थिति को जानते हैं। उन्हें पता है कि उन्हें शुभमन गिल जैसे शख्स को किस तरह से देखना चाहिए। मेरा हमेशा विश्वास था कभी भी भारत के लिए उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहिए। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ जाना पसंद करूंगा, और यदि उप-कप्तान प्रदर्शन नहीं करता है, तो कोई उसकी जगह ले सकता है। कम से कम उप-कप्तान का टैग नहीं होने से ये सब तो होगा।"

मैं टेस्ट में उप-कप्तान को कभी पसंद नहीं करता

मैं टेस्ट में उप-कप्तान को कभी पसंद नहीं करता

शास्त्री ने कहा, "मैं क्लियर और क्रूरता से कह रहा हूं, मैं घरेलू परिस्थितियों में उप-कप्तान को कभी पसंद नहीं करता। विदेशों में, यह अलग है। यहां, आप अच्छी फॉर्म चाहते हैं, आप शुभमन गिल जैसा खिलाड़ी चाहते हैं, जो रेड हॉट फॉर्म हो। अब, वह (राहुल) उप-कप्तान नहीं है, तो यह टीम प्रबंधन का फैसला है (अगले टेस्ट के लिए)।"

तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में

तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में

भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से लीड हासिल की हुई है और तीसरा मैच जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने का टिकट भी पक्का हो जाएगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम पलटवार की कोशिश तो करेगी लेकिन उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस पहले ही मां की बीमारी के चलते तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जिनका हो सकता है ये आखिरी IPL सीजन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+