IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज हार चुका है इसलिए कमिंस को नहीं आना चाहिए, पूर्व दिग्गज का बयान
ऑस्ट्रेलिया की टीम दो टेस्ट मैचों में हार चुकी है, मां की बीमारी के कारण कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया गए हैं, वह तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

IND vs AUS: अपनी मां के बीमार होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया गए हैं और यह तय है कि वह इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी अलग-अलग कारणों से वापस अपने देश लौट गए हैं। कमिंस तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं लेकिन चौथे टेस्ट मैच को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि कमिंस को वापस नहीं आना चाहिए।
सीरीज तो ऑस्ट्रेलिया हार चुका है
एबीसी ऑनलाइन के अनुसार गिलेस्पी ने कहा कि अगर कमिंस वापस नहीं आते, तो अगर मैं इंचार्ज होता तो शायद यह बोलता कि आप घर पर रहो। बड़े सम्मान के साथ कहता हूं कि यह सीरीज हाथ से निकल गई है। यह सीरीज हम नहीं जीत सकते। कमिंस के लिए घर पर समय बिताने के लिए यह अच्छा मौका है। वह अपना कीमती समय करीबी मित्रों और परिवार के साथ बिता सकते हैं।
कमिंस को घर पर रहना चाहिए
गिलेस्पी ने कहा कि तीसरे टेस्ट से कमिंस पहले से ही बाहर हैं, ऐसे में मैनेजेमेंट को प्रयास करना चाहिए कि कमिंस सीरीज के दौरान वापस न आएँ। उन्होंने कहा कि जब कमिंस की मम्मी काफी बीमार है, ऐसे में उनको समय अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ ही बिताना चाहिए। वह तीसरे टेस्ट से भी बाहर हैं। ऐसे में दिमाग भी लगाने की आवश्यकता नहीं है। यह भी हो सकता है कि टीम मैनेजेमेंट ने कमिंस को नहीं आने के लिए कह दिया हो।
स्टीव स्मिथ करेंगे अगले मैच में कप्तानी
गौरतलब है कि दिल्ली टेस्ट मैच के बाद कमिंस सीधा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। उनकी मां की तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से वह स्वदेश लौट गए। आधिकारिक रूप से फ़िलहाल यही कहा गया है कि कमिंस तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। इंदौर में यह मुकाबला एक मार्च से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications