IND vs AUS ODI: मोहम्मद शमी को अपनी बॉलिंग में आया मजा, ये है लय और टप्पे का खेल

Mohammed Shami Bowling: मोहम्मद शमी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को ऑलआउट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। शमी ने 6 ओवर में केवल 17 रन दिए और 3 विकेट हासिल किए।

Mohammed Shami

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2023 ODI) की क्रिकेट टीमें आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है जहां हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का सटीक फैसला लिया क्योंकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को केवल 188 रनों पर ढेर कर दिया। एक समय 12.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर 300 के पार जाती दिखाई दे रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस कदर धराशाई हुई कि 35.4 ओवर में आउट हो गई।

शमी का फिर से कमाल

इसके लिए भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और सिराज को श्रेय जाता है जिन्होंने आपस में 6 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने भी दो विकेट लिए हार्दिक पांड्या व कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शमी अपनी तेज गेंदबाजी में एक बार फिर धारदार थे और उन्होंने साबित किया कि वे भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में क्यों गिने जाते हैं। शमी ने 6 ओवर में केवल 17 रन दिए और 3 बेहतरीन विकेट हासिल किए। शमी ने जोश इंग्लिश विकेटकीपर को 26 रनों के स्कोर पर बोल्ड किया और खतरनाक बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को बेहतरीन आउटस्विंगर पर ऑफ स्टंप उड़ाकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने सीन एबोट को 0 रनों पर पहली स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

IND vs AUS ODI

पारी के बाद जब शमी से उनकी गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे काफी हार्ड वर्क लगता है और आपको अपनी फिटनेस पर फोकस होना होता है। नेट में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। और फिर जब आपको लय मिल जाती है तो बाउंस और सीम पोजीशन भी अच्छी होती है। इनके चलते आपको नतीजे मिलते हैं जो आपकी गेंदबाजी को देखना खुद को व दर्शकों को अच्छा लगने लगता हैं। मुंबई की पिच पर बाउंस मिलता है तो मैंने सही एरिया पर टप्पा डालकर गेंदबाजी की और मुझे इसका इनाम मिला।

कैमरन ग्रीन को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड मारा

कैमरन को सेटअप करने के बाद बोल्ड करने पर शमी ने कहा कि उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ पहली स्लिप लगाई थी और इस खिलाड़ी को आउट करने के लिए अपनी योजना बनाई थी कि वह गेंदबाजी बिल्कुल टाइट ऑफ स्टंप की लाइन में करेंगे। शमी ने बताया कि यह भी जरूरी है कि सभी गेंदबाजों को वर्ल्ड कप के साल में गेंदबाजी मिलती रहें ताकि वे कुछ ना कुछ योगदान कर के विश्व कप में अच्छे खासे अपने कॉन्फिडेंस के साथ जाएं। शमी से जब पूछा गया कि क्या आस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी इस पिच पर उतनी ही खतरनाक होंगे तो उन्होंने कहा कि वानखेड़े की पिच पर ऑस्ट्रेलिया को हमने बहुत अच्छे बहुत सस्ते में समेट दिया है और हमें इस स्कोर को आसानी से हासिल कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+