IND vs AUS: पर्थ में चमका नया सितारा! खतरनाक खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए किया वनडे डेब्यू, रोहित ने थमाई कैप!
IND vs AUS Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते।
नीतीश कुमार रेड्डी ने किया वनडे डेब्यू (AUS vs IND Nitish Kumar Reddy)
भारतीय टीम इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे इंटरनेशनल कैप के साथ मैदान पर उतार रही है। 22 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर को पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी डेब्यू कैप सौंपी। नितीश का वनडे डेब्यू भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में हुआ है। पंड्या एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं।

कप्तान शुभमन गिल ने टॉस में कही बड़ी बात
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान टीम की रणनीति के बारे में बताया कि भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडरों के साथ मैदान पर उतरेगी। नितीश कुमार रेड्डी, जो अपने फर्स्ट-क्लास और टी20 करियर में छाप छोड़ चुके हैं, वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इसी ऑप्टस स्टेडियम में हुई थी।
विश्व कप की तैयारियों का मौका
उन्होंने पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने पहली पारी में 41 और दूसरी पारी में नाबाद 38 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। नीतीश ने अब तक भारत के लिए नौ टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। सात महीने से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा के हाथों डेब्यू कैप प्राप्त करना नितीश के लिए एक यादगार क्षण रहा होगा। यह मैच भारत के लिए विश्व कप की तैयारियों और बेंच स्ट्रेंथ को परखने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications