भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल फिरकी गेंदबाज बने नाथन लियोन, मुरलीधरन को छोड़ दिया पीछे
टेस्ट क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में से एक नाथन लियोन भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 108 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से भारत पर हावी हो चुकी है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के दरवाजे पर खड़ी है। मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले तो ऑस्ट्रेलिया को 197 पर समेट दिया। फिर बाद में भारत की दूसरी पारी भी 163 पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य दिया है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। नाथन लियोन ने दूसरी पारी में कुल 8 बल्लेबाजों को आउट किया। इस प्रदर्शन के साथ ही नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे सफल फिरकी गेंदबाज बन गए हैं।
नाथन लियोन ने छोड़ा मुरलीधरन को पीछे
ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह स्पिनर टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाला स्पिन गेंदबाज बन गया है। टेस्ट क्रिकेट के महानतम गेंदबाजों में से एक नाथन लियोन भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 108 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है। मुरलीधरन के नाम भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 105 विकेट थे। नाथन लियोन ने गुरुवार को शुभमन गिल का विकेट लेकर मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया। आपको बता दें कि नाथन लियोन शेन वॉर्न के बाद ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल स्पिनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications