IND vs AUS: अश्विन ने पीछे से आकर मरोड़ दिए कान, देखने लायक था शमी का रिएक्शन- VIDEO
Mohammed Shami and R Ashwin: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद शमी ने जैसे ही लियोन का विकेट लिया उनको रविचंद्रन अश्विन की ओर ऐसा सेलिब्रेशन देखने को मिला जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।

मोहम्मद शमी एक बार फिर से टेस्ट में अपने बेस्ट पर हैं जहां वे किसी भी सतह पर विकेट लेने की जबरदस्त काबिलियत रखते हैं। उनकी गेंदबाजी शायद रिटायरमेंट तक उन्हें कपिल देव से भी मारक तेज गेंदबाज के रूप में प्रतिष्ठित कर सकती हैं। फिलहाल वे निश्चित तौर पर कपिल के बाद दूसरे बेस्ट भारतीय टेस्ट पेसर हैं क्योंकि बुमराह की चोट ने उन्हें कई पायदान पीछे धकेल दिया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दिल्ली टेस्ट मैच में शमी एक बार फिर जबरदस्त गेंदबाजी करने में कामयाब रहे और उन्होंने पहली पारी में चार विकेट हासिल किए।
इस दौरान भारत के दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शमी का बॉलिंग का ऐसा लुत्फ उठाया कि तेज गेंदबाज के पीछे से आकर उनके कान मरोड़ दिए। शमी ने तब नाथन लियोन को आउट किया था और फिर वे एक साधारण जश्न के तौर पर टीम इंडिया के अपने साथियों के साथ खड़े थे लेकिन जैसे ही कान में दर्द हुआ तो वे पीछे पलटकर देखने लगे जहां शरारती अंदाज में अश्विन को पाया। यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलिया 75वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहा था और मोहम्मद शमी ने नाथन लियोन के डंडे उखाड़ दिए।
ये शमी का तीसरा विकेट था। तब रविचंद्रन अश्विन ने लापरवाही भरे स्टाइल से पीछे से चलकर शमी के दोनों कान मरोड़ दिए। दर्द के मारे शमी पूरी तरह से चौंक गए, जबकि अनुभवी स्पिनर अश्विन ने हंसते हुए इस पल का आनंद लिया। यहां तक कि कमेंट्री बॉक्स के दिग्गज सुनील गावस्कर भी अश्विन और शमी के बीच की दोस्ती पर टिप्पणी कर रहे थे। 70 वर्षीय ने कहा , "मुझे लगता है कि अगर आप थोड़ी देर बाद अश्विन से पूछेंगे तो वह कहेंगे कि वह दूसरी तरह की डिलीवरी का अभ्यास कर रहे थे।"
इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-












Click it and Unblock the Notifications