IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe: फाइनल टी-20 मैच फ्री में लाइव कैसे देखें, तरीका है बेहद आसान
IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी-20 सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार यानी 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला सीरीज़ का भाग्य तय करेगा, क्योंकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे चल रही है।
सीरीज जीतने पर होगी भारत की नजर (IND vs AUS Match Free Mei Live Kaise Dekhe)
पहले मैच का नतीजा बारिश के कारण नहीं निकल पाया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए होबार्ट और क्वींसलैंड में लगातार दो आसान जीत दर्ज की और सीरीज में 2-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। अगर भारत ब्रिस्बेन में यह मैच जीत जाता है, तो वह सीरीज़ पर 3-1 से कब्जा कर लेगा।

कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाने होंगे रन
भारतीय टीम ने अब तक एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन ढूंढ़ लिया है और निर्णायक मुकाबले के लिए अंतिम ग्यारह में ज़्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी फॉर्म भारत के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है। दूसरी ओर मिचेल मार्श की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर समाप्त करे।
हेड टू हेड में कौन आगे
ऑस्ट्रेलिया को भारतीय स्पिनरों द्वारा बनाए गए मिडिल ओवरों के दबाव का सामना करने के लिए अपने बल्लेबाजों से बड़े योगदान की उम्मीद होगी। उनकी गेंदबाजी में अनुभव की कमी भी एक अहम चुनौती बनी हुई है, जिसके लिए उन्हें समाधान ढूंढना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 37 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 22 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 12 जीत मिली हैं।
फ्री में लाइव देखने का ये है तरीका
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। भारतीय क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फैंस बिना पैसे खर्च किए मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications