IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुआ शतकवीर बल्लेबाज, 5 मैच में जड़ चुका है 4 शतक!
IND vs AUS Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे और टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। यह फैसला ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के चोट के कारण लिया गया है।
कैमरन ग्रीन चोट के कारण टीम से बाहर (IND vs AUS Marnus Labuschagne)
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने घोषणा की कि कैमरन ग्रीन को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है। यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। उम्मीद है कि ग्रीन 28 अक्टूबर को होने वाले अगले शेफ़ील्ड शील्ड मैच में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे। ग्रीन की चोट गंभीर नहीं है, और CA ने पुष्टि की है कि वह अपनी चोट से उबरने के बाद एशेज की तैयारी जारी रखेंगे।

लाबुशेन को मिली टीम में एंट्री
ग्रीन के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने तुरंत कदम उठाया और लाबुशेन को टीम में शामिल कर लिया। लाबुशेन अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब 'मेन इन येलो' को उम्मीद है कि वह अपनी इस फॉर्म को भारतीय टीम के खिलाफ भी जारी रखेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भारत के मज़बूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना कैसे करते हैं।
पिछले पांच मैचों में जड़ चुके हैं 4 शतक
लाबुशेन का टीम में आना ऑस्ट्रेलियाई मिडल ऑर्डर को और भी मजबूती देगा। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो न सिर्फ रन बनाते हैं, बल्कि लम्बी पारियां खेलने की क्षमता भी रखते हैं। लाबुशेन के अलावा जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों पर भी फैंस की नजरें रहेगी। क्वींसलैंड के लिए खेलते हुए वनडे कप की तीन पारियों में लाबुशेन ने 79 की औसत से 237 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने शेफील्ड शील्ड में दो बार बल्लेबाजी करते हुए 160 और 159 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications