IND vs AUS: केएस भरत या ईशान किशन? राहुल द्रविड़ ने दिया हिंट, अहमदाबाद टेस्ट का विकेटकीपर कौन होगा
Ishan Kishan vs KS Bharat: हेड कोच राहुल द्रविड़ किशन को अहमदाबाद के ट्रेनिंग सेशन में कोचिंग देते हुए दिखाई दिए जबकि भरत आराम कर रहे थे। इसका मतलब क्या किशन को मौका मिलने जा रहा है?

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक संघर्ष किया है लेकिन हेड कोच राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा के शतक जैसी पारियों को याद किया है। चेतेश्वर पुजारा ने भी इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में 59 रन बनाए थे। रोहित इससे पहले नागपुर में 212 गेंदों पर 120 रनों की मास्टरक्लास दिखा चुके हैं। कोच को लगता है इस सीरीज में पिचें इतनी आसान नहीं रही और भारतीय बल्लेबाज का यहां पर कभी भी बड़ा स्कोर आ सकता है। अब 9 मार्च को सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाना है।

ईशान किशन को मौका मिलेगा या नहीं
द्रविड़ आंकड़ों पर नहीं जाना चाहते क्योंकि परिस्थितियां इतनी जटिल हैं कि आंकड़े सही सीन पेश नहीं करेंगे। द्रविड़ ने ये सब बातें मंगलवार को अहमदाबाद में कही जहां भारतीय टीम फेमस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारूओं के खिलाफ खेलने उतरेगी। यहां भारत की प्लेइंग 11 के लिए उत्सुकता ये है कि ईशान किशन को मौका मिलेगा या नहीं क्योंकि केएस भरत ने अभी तक काफी खराब बैटिंग रिकॉर्ड दिखाया है लेकिन द्रविड़ का कहना है कि आपको इन पिचों पर थोड़ी किस्मत का साथ भी चाहिए जो शायद केएस के पास नहीं रहा।

केएस भरत पूरी तरह फेल नहीं हैं
कोच के अनुसार ऐसा नहीं है कि केएस भरत पूरी तरह फेल हैं क्योंकि उन्होंने दूसरी पारी में 17 रनों का योगदान दिया था। दिल्ली टेस्ट मैच में भी दूसरी पारी में उन्होंने बढ़िया योगदान दिया था और कुछ अच्छे शॉट्स लगाए थे। वे शानदार कीपिंग कर रहे हैं। तो आपको बल्लेबाजी रिकॉर्ड देखते हुए इन सब चीजों को भी ध्यान में रखना होगा। द्रविड़ का रुख बताया है कि केएस अहमदाबाद टेस्ट में भी कीपिंग करेंगे जबकि इस टेस्ट मैच के लिए किए गए ऑप्शनल अभ्यास के दौरान देखा गया कि द्रविड़ ईशान किशन को कोचिंग देते हुए देखे गए जबकि भरत रेस्ट कर रहे थे।

टर्निंग पिचों पर कमाल की कीपिंग
लेकिन कोच की बात से साफ है कि वे भरत की शानदार विकेटकीपिंग को नजरअंदार नहीं करने वाले हैं जो इन टर्निंग पिचों पर कमाल की रही है। भले ही भरत ने सीरीज में अब तक पांच पारियों में 14.25 के औसत के साथ 57 रनों का योगदान दिया है और उनसे ज्यादा रन अश्विन और जडेजा ने बनाए हैं लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भरत पहले भी ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर टीम में मौजूद रहे हैं। हालांकि एक फिर पंत के फिट होकर उसी तरह से बैटिंग करने की स्थिति में भरत के लिए प्लेइंग 11 में जगह पाना फिर से मुश्किल होने जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications