लंबा इंतजार खत्म हुआ, बचपन का सपना हुआ पूरा, टेस्ट डेब्यू में मां के गले लगकर भावुक हुए केएस भरत
टेस्ट कैप मिलते ही भरत ने अपनी मां को गले लगा लिया और मां बेटे की तरह काफी भावुक थी। इस दौरान केएस भरत का पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था।

IND vs AUS: भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेल रही है जहां पर दो भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। एक है सूर्यकुमार यादव जिनको हम टी20 और वनडे क्रिकेट में काफी देखते हैं और दूसरे हैं आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज कोना श्रीकर भरत जो केस भरत के नाम से अधिक जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी को ईशान किशन के ऊपर वरीयता मिली है। 29 साल के इस प्लेयर को सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप सौंप दी।

कर भरत की मां मैदान में मौजूद थी
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में नजारा तब और भी भावपूर्ण हो गया जब श्रीकर भरत की मां मैदान में मौजूद थी और खिलाड़ी ने इस भावुक पल में अपनी मां को गले लगाकर खुशियों को शेयर किया। इस तरह से टेस्ट मैच से पहले ही काफी भावपूर्ण माहौल बन गया और भरत के लिए एक लंबा इंतजार भी समाप्त हो गया क्योंकि वह बहुत समय से भारतीय टीम में जगह मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन ऋषभ पंत जैसे होनहार टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के चलते यह नहीं हो पा रहा था।

मां बेटे की तरह काफी भावुक थी
अब पंत की गैरमौजूदगी में भरत के सामने मिले मौकों को भुनाने का सुनहरा अवसर भी है। टेस्ट कैप मिलते ही भरत ने अपनी मां को गले लगा लिया और मां बेटे की तरह काफी भावुक थी जब उन्होंने देखा कि भरत का बचपन का सपना पूरा हो गया है। स्टेडियम में मौजूद फोटोग्राफर ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने में कोई गलती नहीं की और देखते ही देखते भरत और उनकी मां की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव का परिवार भी मौजूद था
भरत आंध्र प्रदेश के एक बढ़िया बल्लेबाज माने जाते हैं जहां उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 86 मैचों में 9 शतक लगाते हुए 4707 रन बनाए हैं। रिद्धिमान साहा की तरह भरत भी अपनी अच्छी विकेटकीपिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी भी लगाई हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications