IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?
IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में बारिश की भेंट चढ़ गया। अब दोनों टीमों के पास चार मैच बचे हैं और दूसरा टी20 इस सीरीज का अहम पड़ाव माना जा रहा है। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना जरूरी है ताकि वह शुरुआती बढ़त हासिल कर सके, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर जीतकर लीड हासिल करना चाहेगी।
दूसरे टी20 मैच के लिए ज्यादा दिनों का गैप नहीं रखा गया है। अगला मैच एक बड़े मैदान पर होना है, जिसमें बल्लेबाजों को बड़े शॉट जड़ने में पसीना आता है। उस मैच की पूरी डिटेल इस आर्टिकल में जान सकते हैं।

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टी20 कब होगा?
यह मैच 31 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। वहीं GMT टाइम के अनुसार सुबह 8:15 बजे, और लोकल टाइम (ऑस्ट्रेलिया) के अनुसार शाम 7:15 बजे टॉस और मुकाबला शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1:15 बजे होगा।
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टी20 कहां होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन मैदानों में से एक है।
IND vs AUS: दूसरा टी20 लाइव कहां देखें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ऑनलाइन दर्शक इसे जियो+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह मैच शुक्रवार दोपहर 1:45 बजे से उपलब्ध रहेगा।
IND vs AUS: किसका पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें धांसू हैं लेकिन घरेलू मैदान और दर्शकों का लाभ ऑस्ट्रेलिया को मिलना निश्चित है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 में ज्यादा मैच हराए हैं। दोनों टीमों के बीच 33 में से 20 मैच भारत ने जीते हैं और 11 ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं, इस आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।












Click it and Unblock the Notifications