जसप्रीत बुमराह की वापसी फिर टली! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से भी हो सकते हैं मिस

खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी बुमराह वापसी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम से बाहर हैं।

Jasprit Bumrah

टीम इंडिया के सुपरस्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी लगातार टलती जा रही है। पहले माना जा रहा था कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी कर लेंगे, लेकिन फिट नहीं होने की वजह से उनकी वापसी टल गई और अब खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी बुमराह वापसी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना भी काफी मुश्किल है। बताया जा रहा है कि बुमराह अभी बेंगलुरु स्थित NCA में रिहैब कर रहे हैं। ऐसे में मैनेजमेंट भी उन्हें खिलाने को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखा रहा है।

श्रेयस अय्यर और बुमराह एनसीए में कर रहे हैं रिहैब

रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीए में बुमराह और श्रेयस अय्यर दोनों रिहैब कर रहे हैं। बता दें कि श्रेयस अय्यर बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं तो वहीं बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम से बाहर किए गए थे। माना जा रहा था कि वो दिल्ली टेस्ट तक फिट हो जाएंगे और उस मैच में खेलेंगे, लेकिन अब अय्यर का भी दिल्ली टेस्ट में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं बुमराह को लेकर भी टीम मैनेजमेंट किसी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आ रहा है।

सितंबर 2022 से क्रिकेट नहीं खेले हैं बुमराह

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से होगा। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया था। माना जा रहा था कि उन्हें बाद के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में लाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में बुमराह का इस सीरीज में नहीं खेलना बहुत ही चिंता की बात है। जसप्रीत बुमराह ने सितंबर के बाद से भारत के लिए क्रिकेट हीं खेला है और अभी भी वह कब तक क्रिकेट से दूर रहेंगे कहना मुश्किल है।

आईपीएल तक हो पाएगी वापसी?

बुमराह की रिकवरी को देखते हुए यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या आईपीएल तक उनकी वापसी होगी या नहीं? बीसीसीआई ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि एनसीए और आईपीएल फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के वर्क-लोड को मैनेज करने के लिए मिलकर काम करेंगी। अगर बुमराह आईपीएल तक टीम में वापस आ जाते हैं तो यह तय है कि वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलेंगे। भारत के WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने जिस तरह से पहला टेस्ट मैच जीता है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि भारत फाइनल में जगह बना लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+