IND vs AUS: पुजारा और अक्षर की 'टुक-टुक' से परेशान हुए रोहित, ड्रेसिंग रूम से भिजवाया यह खास संदेश

इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 59 रन बनाए। पुजारा ने 142 गेंदों में यह रन बनाए।

Rohit Sharma and Ishan Kishan

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम एकबार फिर मुश्किल में फंसती दिख रही है। दरअसल, मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 163 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इस मैच में पूरी तरह से भारत पर हावी है। दूसरी पारी में भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 59 रन की पारी खेली। हालांकि उन्होंने यह 59 रन को बनाने में 142 गेंदें खेली। वहीं अक्षर पटेल ने भी 39 गेंदों में 15 रन बनाए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पुजारा और अक्षर की इस धीमी बल्लेबाजी से नाराज नजर आए।

रोहित ने ईशान और पुजारा के हाथों भिजवाया यह संदेश

चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल की टुक-टुक वाली पारी को देख भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में बैठे भड़क उठे। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ही इस पर नाराजगी जाहिर की और फिर ईशान किशन के हाथों ड्रेसिंग रूम से एक संदेश पुजारा के लिए भिजवाया। चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग को देख रोहित शर्मा का चेहरा उतर गया। उनका यह उतरा हुआ चेहरा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रोहित शर्मा ने ईशान और जयदेव उनादकट को यह मैसेज देकर भेजा था कि पुजारा अब थोड़ा खुलकर भी खेले।

रोहित के संदेश पर पुजारा ने जड़ दिया छक्का

रोहित शर्मा का यह संदेश पुजारा तक जैसे ही पहुंचा तो पुजारा ने अपना गियर बदल लिया। रोहित का मैसेज मिलने के बाद पुजारा ने स्टेप आउट किया और एक लंबा सा छक्का भी जड़ दिया। इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरी पारी में भी टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई। पूरी टीम 163 पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में भी सिर्फ 109 रन बनाए थे। दूसरी पारी में गिल ने 5, रोहित ने 12, पुजारा ने 59, विराट ने 13 और जडेजा ने 7 रन बनाए। वहीं श्रेयस ने 26 रन की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+