IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 209 रन का लक्ष्य, राहुल-पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 06 विकेट खोकर 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 209 रनों की दरकार है। भारत की ओर से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा। सीरीज का दूसरा टी20 23 सितंबर को नागपुर में और आखिरी टी20 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

केएल ने जड़ी फिफ्टी

केएल ने जड़ी फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 7 गेंदों में 2 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। उपकप्तान केएल राहुल 35 गेंदों पर 55 रन बनाकर कैच आउट हुए।

पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

पांड्या ने जड़ा अर्धशतक

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने रन गति बढ़ाई। उन्होंने 25 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर यादव आउट हुए। 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को पांचवां झटका लगा। अक्षर पटेल 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर कैच आउट हुए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का एक और विकेट गिरा। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। हार्दिक पांड्या 30 गेंदों पर 71 और हर्षल पटेल 4 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+