IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव को अगले वनडे में बाहर किया जाएगा? जडेजा का बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म इस समय ठीक नहीं चल रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों एकदिवसीय मैचों में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही। सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे हैं। वह मुंबई वनडे में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद विशाखापट्टनम में भी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अगले मैच में उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर चर्चा अभी से शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने भी सूर्यकुमार यादव की टीम में जगह को लेकर बयान दिया है।
सूर्यकुमार यादव को बाहर नहीं करना चाहिए
अजय जडेजा का कहना है कि अगले वनडे में अगर सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया जाता है, तो उनको हैरानी होगी। क्रिकबज से बातचीत करते हुए जडेजा ने कहा कि सूर्यकुमार को टीम से हटाने के बारे में तब सोचा जा सकता है, जब बेंच स्ट्रेंथ का कोई खिलाड़ी टीम में आने के लिए दरवाजा खटखटाता है। यहाँ सभी खिलाड़ी बैठे हैं। सूर्यकुमार ने खुद अपने लिए टीम के दरवाजे खोले हैं। मुझे नहीं लगता है कि सूर्यकुमार यादव को बाहर करने के बारे में सोचा जाएगा। अगर ऐसा किया जाता है, तो मुझे हैरानी होगी।
टी20 की तरह वनडे में सूर्यकुमार से उम्मीद है
गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एकदिवसीय क्रिकेट में भी रन आने की उम्मीद है। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। मुंबई में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अंदर आती हुई गेंद पर वह पगबाधा आउट हो गए थे। स्टार्क ने पहली गेंद पर उनको पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में भी वह उसी तरह की गेंद पर आते ही पगबाधा हो आउट हो गए।
भारत पहली बार इतने कम स्कोर पर आउट
विशाखापट्टनम एकदिवसीय मुकाबले में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे। उनके बल्ले से 31 रन आये। अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाये। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 117 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया को पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने इतने कम स्कोर पर आउट किया है। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 121 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications